लखीमपुर खीरी: मछली पकड़ रहे युवक पर बाघ ने किया हमला, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। जंगल से निकलकर आये बाघ ने मछली पकड़ रहे एक युवक को मार डाला। ग्रामीणों ने उसका अधखाया शव जंगल के निकट झाड़ियों से बरामद किया है। ग्रामीणों में दहशत फल गई है। बहराइच-लखीमपुर सीमा पर स्थित कर्तनिया वन्यजीव बिहार का मंझरा पूरब जंगल है। ग्राम पंचायत मजरा पूरब के गांव …

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। जंगल से निकलकर आये बाघ ने मछली पकड़ रहे एक युवक को मार डाला। ग्रामीणों ने उसका अधखाया शव जंगल के निकट झाड़ियों से बरामद किया है। ग्रामीणों में दहशत फल गई है।

बहराइच-लखीमपुर सीमा पर स्थित कर्तनिया वन्यजीव बिहार का मंझरा पूरब जंगल है। ग्राम पंचायत मजरा पूरब के गांव दूमेरा निवासी शिव कुमार (40) पुत्र पुत्तू बुधवार की दोपहर जाल लेकर मछली पकड़ने जंगल के निकट पुराने तालाब पर गया था। इसके बाद घर नहीं लौटा। घर वालों ने रात में ही घाघरा नदी और तालाब पर जाकर तलाश की तो उसके कपड़े और जूते मिल गए।

मौके पर बाघ के पंजों के निशान मिले। पंजों के निशानों को देखते-देखते ग्रामीण जंगल में पहुंचे तो झाड़ी में शिव कुमार का अधखाया शव मिला। परिवार में कोहराम मच गया। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

उत्तर खीरी वन रेंज बेलरायां के रेंजर विमलेश कुमार ने बताया कि ग्राम दूमेरा निवासी शिवकुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वन विभाग द्वारा मिलने वाली सहायता राशि दी जाएगी। इसके अलावा शासन से मिलने वाली सुविधाएं भी परिजनों को मिलेंगी। ग्रामीणों को बार-बार आगाह किया जाता है कि वे जंगल के नजदीक खेतों में समूह के रूप में जाएं। वन विभाग की टीम हमेशा कांबिंग भी करती है।

संबंधित समाचार