रायबरेली: खनन माफिया ने झोंका फायर, जमीन मालिक से की लूट
डलमऊ/रायबरेली, अमृत विचार। खनन कर रहे माफियाओं को रोकने के लिए जमीन मालिक पहुंचा। माफियाओं ने अवैध असलहे से फायर झोंक दिया। जमीन मालिक के गले से सोने की चेन और नीलम रत्न लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है। डलमऊ कस्बे के शेरनंदाजपुर में स्थित गाटा संख्या 1600 भूमि पर …
डलमऊ/रायबरेली, अमृत विचार। खनन कर रहे माफियाओं को रोकने के लिए जमीन मालिक पहुंचा। माफियाओं ने अवैध असलहे से फायर झोंक दिया। जमीन मालिक के गले से सोने की चेन और नीलम रत्न लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है।
डलमऊ कस्बे के शेरनंदाजपुर में स्थित गाटा संख्या 1600 भूमि पर खनन माफिया पुलिस की शह पर दिनदहाड़े अवैध रूप से ट्रैक्टर ट्राली संख्या यूपी 33 बीएल 54566 से डलमऊ तहसील निवासी धर्मेन्द्र कुमार त्रिपाठी की भूमि मिट्टी खनन कर रहे थे। मामले की जानकारी मिलने पर जमीन के मालिक ने खनन माफियाओं को रोकने की कोशिश की। इसी बीच अवैध असलहे से लैस खनन माफियाओं ने मौके पर ही राउंड हवा में फायर कर क्षेत्र में दहशत फैला दी।
आरोप है कि इसी दौरान भूमि मालिक की गले से कीमत की चैन और लगभग दो लाख रूपए कीमत की नीलम रत्न का माला छीन कर फारार हो गए। पीडित ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने खनन माफिया के बड़े भाई को पुलिस ने पकड़ लिया। आरोप है कि पुलिस ने बिना जांच पड़ताल के खनन माफिया को छोड़ दिया। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी अशोक सिंह ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। थाना प्रभारी को सख्त कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है जल्द ही दहशत गर्द पकड़े जाएंगे।
