बरेली: चालक और परिचालकों को मुहैया कराई जाएगी वर्दी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। रोडवेज के चालक और परिचालकों को एक बार फिर से वर्दी देने की मुहिम शुरू हो गई है। इसको लेकर रोडवेज मुख्यालय से मंडल के चालकों का ब्योरा मांगा गया है। वहीं वर्दी मिलने के बाद जो चालक और परिचालक बिना वर्दी के नजर आएगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई कर जुर्माना भी …

बरेली, अमृत विचार। रोडवेज के चालक और परिचालकों को एक बार फिर से वर्दी देने की मुहिम शुरू हो गई है। इसको लेकर रोडवेज मुख्यालय से मंडल के चालकों का ब्योरा मांगा गया है। वहीं वर्दी मिलने के बाद जो चालक और परिचालक बिना वर्दी के नजर आएगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई कर जुर्माना भी वसूला जाएगा।

बरेली परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी ने बताया कि मंडल में 930 संविदा चालक और 1050 परिचालक के साथ 237 नियमित चालक और 158 नियमित परिचालकों का ब्योरा मुख्यालय भेजा गया है। वहां से वर्दी आने के बाद सभी को वर्दी मुहैया करा दी जाएगी। अगर उसके बाद भी कोई चालक या परिचालक बिना वर्दी के नजर आता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यदि नियमित चालक या परिचालक बिना वर्दी के पकड़े जाते हैं तो उनके वेतन से पहली बार 100 रुपए, दूसरी बार में 200 रुपए, तीसरी बार में 300 रुपए और चौथी बार में निलंबन किया जाएगा। वहीं, संविदा कर्मियों की संविदा खत्म कर दी जाएगी और उन्हें नौकरी से निकाल दिया जाएगा।

सीट बेल्ट का कड़ाई से होगा पालन
सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए शासन द्वारा रोडवेज बसों को चलाते समय चालकों को सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य है। जिन पुरानी बसों में सीट बेल्ट नहीं लगी है उसमें लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नई बसों में सीट बेल्ट लगाकर आ रहे हैं। बसों में जांच के दौरान चालक की भी जांच की जाएगी कि चालक सीट बेल्ट लगाया है कि नहीं। यदि चालक बिना सीट बेल्ट के बस चलाते मिलेंगे तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार