लखीमपुर-खीरी: पत्नी से गैंगरेप, पति को पीटकर किया अधमरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। दबंगों ने पहले महिला के साथ गैंगरेप किया फिर शिकायत करने गए पति को पीटकर अधमरा कर दिया। इतने पर भी मन नहीं भरा तो उसके घर को तोड़कर ईंटे तक उठा ले गए। ईसानगर पुलिस ने फरियाद नहीं सुनी तो पीड़िता एसपी दप्तर पहुंची। पीड़िता ने मुख्यमंत्री व राज्य महिला जनजाति …

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। दबंगों ने पहले महिला के साथ गैंगरेप किया फिर शिकायत करने गए पति को पीटकर अधमरा कर दिया। इतने पर भी मन नहीं भरा तो उसके घर को तोड़कर ईंटे तक उठा ले गए। ईसानगर पुलिस ने फरियाद नहीं सुनी तो पीड़िता एसपी दप्तर पहुंची। पीड़िता ने मुख्यमंत्री व राज्य महिला जनजाति आयोग से इंसाफ की गुहार लगाई है।

ईसानगर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला 13 जून की शाम खेतों पर गई थी। वहां पड़ोसी गांव पोखरा मजरा अचरौरा के दो लोगों ने तमंचे से डराकर उसके साथ दुराचार किया और जान से मार डालने की धमकी देकर चले गए। घर पंहुचकर उसने पति को बताया तो वह पड़ोसी गांव अचरौरा में आरोपियों के घर पहुंचा और शिकायत की। गुस्साए दबंगों ने उसे पीटकर अधमरा कर दिया। ग्रामीण उसे अस्पताल ले गए।

होश में आने के बाद दवाई लेकर घर पहुंचा तो देखा कि दबंग उसका घर उजाड़कर ईंटें व मलवा ट्रॉलियों में भर रहे थे। उसने काफी मिन्नतें कीं लेकिन दबंग नहीं माने और ईंटें व मलवा भरकर ले गए जिससे पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया। दबंगों के जुल्मों से आहत पीड़िता व उसका पति ईसानगर थाने पर पहुंचे तो पुलिस कर्मियों ने उनकी नहीं सुनी। इसके बाद वे एसपी दफ्तर पहुंचे लेकिन यहां भी कार्रवाई करने की कहकर भेज दिया गया। आखिरकार पीड़िता ने मुख्यमंत्री व राज्य महिला जनजाति आयोग की शरण ली है।

इंसाफ नही मिला तो दे देंगे जान
पीड़िता के पति ने कहा कि इंसाफ नहीं मिला तो वह बीवी-बच्चों समेत फंदे से लटककर जान दे देगा। उसने कहा कि पत्नी की अस्मत लूटने व घर उजाड़ने के बाद भी दबंग उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं जिस कारण उसका परिवार दहशत के साए में जीने को मजबूर है।

कार्रवाई के निर्देश
एएसपी,लखीमपुर-खीरी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। इंस्पेक्टर ईसानगर को पूरे प्रकरण की जांचकर तत्काल कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया है।

संबंधित समाचार