बाराबंकी: चार शराब तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे, भारी मात्रा में शराब बरामद
रामसनेहीघाट, बाराबंकी। प्रभारी निरीक्षक रामसनेहीघाट और स्वॉट टीम प्रभारी ने संयुक्त रुप से छापा मारकर हरियाणा प्रांत की अंग्रेजी शराब भारी मात्रा में बरामद की। पुलिस ने इस सम्बन्ध में चार शराब तस्करों को गिरफ्तार करके कार में रखी 218 बोतले शराब बरामद की। जिसकी कीमत 2 लाख रुपये बतायी गयी है। जानकारी के अनुसार, …
रामसनेहीघाट, बाराबंकी। प्रभारी निरीक्षक रामसनेहीघाट और स्वॉट टीम प्रभारी ने संयुक्त रुप से छापा मारकर हरियाणा प्रांत की अंग्रेजी शराब भारी मात्रा में बरामद की। पुलिस ने इस सम्बन्ध में चार शराब तस्करों को गिरफ्तार करके कार में रखी 218 बोतले शराब बरामद की। जिसकी कीमत 2 लाख रुपये बतायी गयी है।
जानकारी के अनुसार, शनिवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर कोटवा सड़क ओवरव्रिज के पास प्रभारी निरीक्षक रामसनेहीघाट सच्चिदानन्द राय और स्वाॅट टीम प्रभारी विवेक सिंह आदि लोगों ने छापा मार कर कार को रोका और कार पर सवार जनपद सहारनपुर के थाना गंगोह के ग्राम कलसी निवासी अनमोल चैधरी पुत्र अजब सिंह, हरियाणा प्रांत के जनपद पानीपथ के थाना सदर के मोहल्ला निम्बरी निवासी संजीत पुत्र जय भगवान यहीं के निवासी विकास मलिक पुत्र वीरेन्द्र सिंह, हरियाणा प्रांत के थाना सदर जिंद के मोहल्ला बीबीपुर निवासी रवि साहू पुत्र प्रदीप साहू को धर दबोचा।
पुलिस ने कार की तलाशी लेने पर कार के डिग्गी में रखे हरियाणा मार्का ब्लडर प्राइड की 46 बोतल, राॅयल स्टैग की 172 बोतल बरामद की। पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि पकड़े गये शराब तस्कर हरियाणा मार्क की अंग्रेजी शराब लक्जरी गाड़ियों में भरकर हरियाणा और सोनीपत से लेकर बिहार दरभंगा जाते हैं और दरभंगा जिले में पहले से ही तय किये गये ग्राहको को अंग्रेजी शराब दोगुना दामों में बेचने का काम करते हैं।
पुलिस अधीक्षक ने यह भी जानकारी दी कि लक्जरी गाड़ियो के नम्बर प्लेट बदलकर ले जाते हैं जिससे पुलिस को चकमा देने में शराब तस्कर कामयाब रहते हैं। पुलिस अधीक्षक ने शराब तस्कर, शराब पेटियां तयशुदा गोदामों व खेतों में उतारकर चले जाते हैं। प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानन्द राय ने धारा 419, 420, 467, 468, 471 व आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर चारों शराब तस्करों को जेल भेज दिया।
