बाराबंकी: लगातार बारिश से सरयू नदी उफान पर, दर्जनों गांवों में बाढ़ का खतरा
कोटवाधाम, बाराबंकी। तराई इलाकों में बह रही सरयू नदी का जलस्तर निरंतर बढ़ाना जारी है। जिसके चलते तराई क्षेत्र के गांव में नदी का पानी घुसने लगा है। पानी घुसते ही यहां के ग्रामीण दहशत में आ गए हैं और घर छोड़कर ऊंचे स्थान पर पलायन करना शुरू कर दिया है। सरयू नदी के किनारे …
कोटवाधाम, बाराबंकी। तराई इलाकों में बह रही सरयू नदी का जलस्तर निरंतर बढ़ाना जारी है। जिसके चलते तराई क्षेत्र के गांव में नदी का पानी घुसने लगा है। पानी घुसते ही यहां के ग्रामीण दहशत में आ गए हैं और घर छोड़कर ऊंचे स्थान पर पलायन करना शुरू कर दिया है। सरयू नदी के किनारे बसे निचले स्थानों पर पानी भी घुसने लगा है। तहसील सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के गोबराहा तेलवारी, माझा, भैरवकोल, टेपरा रायपुर नव्वनपुरवा, कहरानपुरवा, पंडितपुरवा, इटहुवापूर्व, विहड़ गौरा सहित अन्य गांव में नदी के पानी ने धीरे धीरे प्रवेश करना शुरू कर दिया है।
यहां के लोगों ने पलायन करना शुरू कर दिया है और अपने परिवार संग उचित स्थान तलाशने में जुट गए है। जून माह में बढ़े जलस्तर ने यहां के लोगों के माथे पर चिंता की लकीरें खीच दी हैं। यहां के लोगों को ऊपर से आसमानी बारिश व नीचे नेपानी पानी की दोहरी मार झेलनी पड़ रही है।
उधर गोबरहा कहरानपुरवा गांव में ऊंचे स्थान पर कटान भी तेजी से हो रही है जिसको बाढ़ खण्ड रोकने का प्रयास भी नही कर रही है।यहां पर खेती योग्य जमीन रोज कट रही है।
