कन्नौज: तेज रफ्तार पिकअप ने मोटरसाइकिल में मारी टक्कर, पिता-पुत्र की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज। जिला अस्पताल के आगे बहादुरपुर उज्जैन गांव के सामने जीटी रोड पर तेज रफ्तार पिकअप ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर से घटना स्थल पर ही मोटरसाइकिल सवार पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इस हादसे में तीन अन्य घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद पिकअप पलट गई, जिससे …

कन्नौज। जिला अस्पताल के आगे बहादुरपुर उज्जैन गांव के सामने जीटी रोड पर तेज रफ्तार पिकअप ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर से घटना स्थल पर ही मोटरसाइकिल सवार पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इस हादसे में तीन अन्य घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद पिकअप पलट गई, जिससे जीटी रोड पर लंबा जाम लग गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसी तरह जाम को खुलवाया।

जानकारी के अनुसार दफेदार पुत्र अशर्फीलाल, राहुल पुत्र दफेदार कांति पत्नी दफेदार के साथ मेहंदी घाट जा रहे थे। जैसे ही वह जिला अस्पताल के आगे बढ़े सामने से आ रही पिकअप ने मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे घटनास्थल पर ही पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि कांति देवी गंभीर रूप से घायल हो गई।

पिकअप चालक भी इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस में रखवा कर परिजनों को सूचना दी।

संबंधित समाचार