बाराबंकी: सरयू के बढ़ते जलस्तर से सहमे ग्रामीण, पलायन को हुए मजबूर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोटवाधाम/बाराबंकी, अमृत विचार। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से तराई क्षेत्र के ग्रामीण दहशत और सहमी हुई जिंदगी जीने पर मजबूर हो गए हैं। रविवार को सरयू नदी का जलस्तर लगभग तीन लाख क्यूसेक पानी नदी में नेपाल से छोड़ा गया है जिससे इस क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात और मिट्टी का कटान तेज हो …

कोटवाधाम/बाराबंकी, अमृत विचार। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से तराई क्षेत्र के ग्रामीण दहशत और सहमी हुई जिंदगी जीने पर मजबूर हो गए हैं। रविवार को सरयू नदी का जलस्तर लगभग तीन लाख क्यूसेक पानी नदी में नेपाल से छोड़ा गया है जिससे इस क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात और मिट्टी का कटान तेज हो गया है।

तहसील सिरौलीगौसपुर गोबराहा कहानपुरवा, ईटाहुआपूर्व माझा गांव में नदी कटान जोर पकड़ लिया है। उधर बढ़ रहे जलस्तर से नदी का पानी गांव के मुहाने पर खड़ा है। जैसे ही नदी का जलस्तर कुछ बढ़ा वैसी ही करीब दो दर्जन गांव बाढ़ की चपेट में आ जायेंगे। तराई इलाके का सबसे प्रभावित गांव गोबरहा कहरानपुरवा इटहुवापूर्व, के करीब 5 से ज्यादा परिवार कटान की आशंका को देखते हुए पलायन कर रहे है। यहां पर दिनभर अपने घरो पर नजर बनाए है की जैसे ही नदी की कटान इनके घर के पास आये सभी उसपर हथोड़ा चलाकर उसकी एक सुरक्षित निकाल सके।

सरयू नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते ग्रामीण

गांव की मुन्नी देवी लाहुरका, अगनु, आशीष दुवेर्दी, राजन आदि बोले अब तो अपना घर खोना पड़ेगा। उधर नदी निरंतर बढ़ कर यहां के लोगों को डरा रही है और कटान इनकी फसलें वह जमीन लील रही है। जैसे अगले वर्ष कटान हो रही थी उसी प्रकार इस वर्ष भी हर तहसील में कटान हो रही है। नदी लगातार गोबरहा, कहरानपुरवा, हाता, पंसारा,गांव की तरफ बढ़ रही है। जिससे यहाँ पर बाढ़ खंड द्वारा कराया गया कार्य बेकार हो गया है।नदी लगातार खाली पड़ी जमीन व खेत काट कर गांव की तरफ बढ़ रही है।

सिरौलीगौसपुर के तेलवारी गांव में दो दिन से हो रही कटान को आज पूरी तरह से रोक लिया गया है। यहां पर कार्य करा रहे जेई धनजंय तिवारी ने बताया की लगातार दिन रात काम चला कर इस गांव को कटान मुक्त कर दिया गया है अब यहां पर कटान की आशंका बहुत कम है।

सरयू नदी का लगातार जलस्तर बढ़ रहा है।

अलीनगर रानीमऊ तटबंध में जगह-जगह पर हुए गड्ढे
बाढ़ क्षेत्र में स्थित अलीनगर रानीमऊ तटबंध पर जगह-जगह बारिश के चलते बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं जिसके चलते जल स्तर बढ़ने के साथ बांध मरम्मत पर भी सवाल खड़ा कर दिया है अभी जल्द ही सारे बांधों की मरम्मत कराई गई थी सही तरीके से नहीं किया गया था जिसके कारण गिदारपुर गोबराहा के समीप बांध में बड़े गड्ढे देखे जा सकते हैं।

इस संबंध में उप जिलाधिकारी सिरौलीगौसपुर सुरेंद्र पाल विश्वकर्मा ने बताया कि जहां पर गांव है वहां पर कटान नहीं हो रही है खेतों में कटान हो रही है। जहां पर बाढ़ खंड ने कार्य नहीं कराया है और जो बांध में गड्ढे हुए हैं उसको भरवाने का कार्य भी जल्द किया जाएगा।

संबंधित समाचार