टोक्यो ओलंपिक में दम दिखाएंगे पश्चिम रेलवे के चार खिलाड़ी
अहमदाबाद। टोक्यो में इस वर्ष 23 जुलाई से आयोजित होने वाले ओलंपिक की हॉकी स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चयनित टीम में पश्चिम रेलवे के चार खिलाड़ियों का चयन किया गया है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर द्वारा यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पश्चिम रेलवे के लिए यह गर्व का …
अहमदाबाद। टोक्यो में इस वर्ष 23 जुलाई से आयोजित होने वाले ओलंपिक की हॉकी स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चयनित टीम में पश्चिम रेलवे के चार खिलाड़ियों का चयन किया गया है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर द्वारा यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पश्चिम रेलवे के लिए यह गर्व का विषय है।
टोक्यो ओलंपिक में खेलने जा रही पुरुष और महिला भारतीय हॉकी टीमों में पश्चिम रेलवे के दो महिला और दो पुरुष हॉकी खिलाड़ी दल का हिस्सा होंगे। महाप्रबंधक आलोक कंसल ने इन खिलाड़ियों को बधाई दी और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए उनका उत्साहवर्धन किया। उल्लेखनीय है कि दीप ग्रेस एक्का और नवनीत कौर टोक्यो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रही जो भारतीय महिला हॉकी टीम का हिस्सा हैं, जबकि अमित रोहिदास और नीलकांत शर्मा पुरुष हॉकी टीम का हिस्सा हैं।
चार खिलाड़ियों में से तीन पश्चिम रेलवे के मुंबई डिवीजन के टिकट चेकिंग कैडर से संबंधित हैं, जबकि सुश्री एक्का मुंबई सेंट्रल में कार्यालय अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। दीप ग्रेस एक्का और नवनीत कौर ने इससे पहले 2016 में आयोजित रियो ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। वे जकार्ता में आयोजित 2018 – एशियाई खेलों में रजत पदक जीतने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्य भी थीं।
अमित रोहिदास 2018 – एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के सदस्य थे। अमित रोहिदास और नीलकांत शर्मा 2019 में भुवनेश्वर में आयोजित आईएचएफ हॉकी विश्व कप में रजत पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के भी सदस्य थे। जहां एक ओर पश्चिम रेलवे ने हमेशा अपने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया है तो वही दूसरी ओर पश्चिम रेलवे के खिलाड़िओं ने हमेशा अपने प्रदर्शन और उपलब्धियों से संबंधित क्षेत्रों में अपना एक अलग स्थान बनाया है।
