बरेली: मंदिर में युवक कर रहा था दूसरी शादी, पुलिस पहुंची तो भागा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पहली पत्नी को छोड़कर पति चुपचाप दूसरी शादी कर रहा था। इसकी जानकारी होने पर महिला एसएसपी ऑफिस पहुंच गई और शिकायत की। पुलिस ने मंदिर में दबिश दे दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही पति फरार हो गया। पुलिस ने शादी की तैयारी करवा रहे पति के एक दोस्त को …

बरेली, अमृत विचार। पहली पत्नी को छोड़कर पति चुपचाप दूसरी शादी कर रहा था। इसकी जानकारी होने पर महिला एसएसपी ऑफिस पहुंच गई और शिकायत की। पुलिस ने मंदिर में दबिश दे दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही पति फरार हो गया। पुलिस ने शादी की तैयारी करवा रहे पति के एक दोस्त को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

शाहजहांपुर के खुदागंज निवासी राम कुमार गुप्ता की बेटी अर्चना की शादी 2006 में तिलहर निवासी गौरव के साथ हुई थी। शादी के कुछ साल बाद महिला को पता चला कि उसके पति के कहीं और संबंध हैं। महिला ने विरोध किया तो दोनों के बीच विवाद हुआ। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इसी बीच पति ने दूसरी शादी की तैयारी कर ली।

उसने बारादरी के पशुपति नाथ मंदिर में सोमवार को शादी का कार्यक्रम रखा। सूचना लगने पर पत्नी ने एसएसपी से मामले की शिकायत की। एसएसपी ने बारादरी पुलिस को जांच के निर्देश दिए। पुलिस मौके पर पहुंची तो पति वहां से फरार हो गया। पुलिस ने शादी की तैयारी करवा रहे पति के एक दोस्त को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। हालांकि, पुलिस ने रात तक आरोपी पति के खिलाफ कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।

आरोपी को हिरासत में लिया
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि एक महिला ने आरोप लगाया था कि उसका पति दूसरी शादी कर रहा है। इस पर पुलिस मौके पर गई थी। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है।

संबंधित समाचार