लखीमपुर खीरी: पुलिस ने पकड़े छह शिकारी, असलहा बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संसारपुर/खीमपुर खीरी, अमृत विचार। मैलानी पुलिस ने वन विभाग के साथ मिलकर छह शिकारियों को पकड़ा। उनसे असलाह भी बरामद किए। सभी शिकारियों को जेल भेज दिया गया। थाना मैलानी पुलिस गश्त कर रही थी। इस दौरान सूचना मिली कि वन रेंज मैलानी की महुरेंना बीट में जंगल के कुछ शिकारी तालाब के पास शिकार …

संसारपुर/खीमपुर खीरी, अमृत विचार। मैलानी पुलिस ने वन विभाग के साथ मिलकर छह शिकारियों को पकड़ा। उनसे असलाह भी बरामद किए। सभी शिकारियों को जेल भेज दिया गया।

थाना मैलानी पुलिस गश्त कर रही थी। इस दौरान सूचना मिली कि वन रेंज मैलानी की महुरेंना बीट में जंगल के कुछ शिकारी तालाब के पास शिकार की तलाश में हैं। उनके पास असलाह भी हैं। प्रभारी निरीक्षक मैलानी चंद्रभान यादव, चौकी प्रभारी संसारपुर सतीश चंद्र यादव, चौकी प्रभारी बांकेगंज कौशल किशोर यादव ने महुरेना बीट पहुंचकर वन दरोगा राजेन्द्र प्रसाद वर्मा को जानकारी दी।

इसके बाद पुलिस ने वन विभाग की टीम के साथ शिकारियों की घेरा बंदी कर ली। इसी दौरान शिकारियों ने किसी जानवर पर फायर किया। गोली की आवाज पर टीमों ने घेरा बनाकर गांव अमखेरवा निवासी नेतराम, गंगापुर ग्रंट नम्बर 10 निवासी शिवचरण, श्रीकेशन, रामनिवास, विक्रम उर्फ भूरे और विरासत निवासी बांकेपुर गंगापुर ग्रंट नंबर 10 को दबोच लिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन देशी बंदूक, चाकू, भाला, रस्सी, प्लास्टिक की बोरी व तीन टार्च बरामद की हैं। पुलिस ने पकड़े गए शिकारियों को वन जीव संरक्षण अधिनियम के तहत जेल भेज दिया है।

संबंधित समाचार