आज का राशिफल | 22 जून, 2021
मेष आज व्यवसाय में आपको कुछ आवश्यक फेरबदल करने पड़ सकते हैं। कानूनी मामलों को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। अपनी मनोवृत्ति हमेशा सकारात्मक रखें। सभी कार्यों को अच्छी तरह से निभाने का प्रयास करेंगे। प्रतिष्ठा की चिन्ता हो सकती है। वृष आज परिवार की ज़िम्मेदारी का ध्यान रखें। लोग आपके ऊपर भरोसा करेंगे। ऑफिस में …
मेष
आज व्यवसाय में आपको कुछ आवश्यक फेरबदल करने पड़ सकते हैं। कानूनी मामलों को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। अपनी मनोवृत्ति हमेशा सकारात्मक रखें। सभी कार्यों को अच्छी तरह से निभाने का प्रयास करेंगे। प्रतिष्ठा की चिन्ता हो सकती है।
वृष
आज परिवार की ज़िम्मेदारी का ध्यान रखें। लोग आपके ऊपर भरोसा करेंगे। ऑफिस में सारे काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपके परिश्रम को सम्मान मिलेगा। घर की सुख-सुविधाओं पर आप धन खर्च करेंगे।
मिथुन
आज फाइनेंस संबंधित गतिविधियों में आ रहा व्यवधान दूर होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त हो सकता है। आपकी दिनचर्या अनुशासित रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। अधीनस्थ कर्मचारियों से आपको सहयोग प्राप्त होगा।
कर्क
आज सामाजिक कार्यों में आप काफी समय देंगे। बच्चों की संगत और उनकी परवरिश को लेकर थोड़ी चिन्ता रहेगी। दाम्पत्य जीवन में कुछ तनाव हो सकता है। लोग आपकी सलाह को काफी महत्व देंगे।
सिंह
आज व्यापार में नए साझेदार जुड़ने के योग बन रहे हैं। घर में कलह का माहौल हो सकता है। बुजुर्ग लोगों की राय की अवहेलना न करें। आय में कमी होने की आशंका है। घर की कोई वस्तु खराब हो सकती है।
कन्या
आज कार्यक्षेत्र में आपको लोगों की प्रशंसा प्राप्त होगी। नई जमीन खरीद सकते हैं। प्रभावशाली लोगों के बीच आपकी साख में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोग आपके टारगेट को समय से पहले पूर्ण कर लेंगे।
तुला
आज अपनी प्रतिभा को समाज के सामने सिद्ध करेंगे। व्यस्तता के बावजूद सुकून और आनन्द का अनुभव करेंगे। परिवार में एकता और आपसी सामंजस्य काफी अच्छा रहेगा। ऑफिस में टीमवर्क का उत्तम उदाहरण पेश करेंगे।
वृिश्चक
आज धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। संचित धन का व्यापार में प्रयोग कर सकते हैं। इंटरव्यू आदि में सम्मिलित हो रहे हैं तो सफलता की पूर्ण सम्भावना है। अध्यात्मिक उन्नति के लिए समय उत्तम है।
धनु
आज कार्य क्षेत्र में आपको आकस्मिक परिवर्तन हो सकते हैं। आर्थिक मामलों को लेकर थोड़ी परेशानी होगी। शरीर में थकावट होने की आशंका है। सम्पत्ति को लेकर थोड़ी चिन्ता होगी। अनावश्यक खर्चों में तत्काल प्रभाव से नियन्त्रण लाने का प्रयास करें।
मकर
आज भविष्य की योजनाओं पर धन निवेश कर सकते हैं। मार्केट में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवन साथी के साथ आपके सम्बन्ध काफी मधुर रहने वाले हैं। मांगलिक कार्यक्रमों में आप सम्मिलित हो सकते हैं। शेयर मार्केट से आपको धन लाभ हो सकता है।
कुंभ
आज कर्मचारियों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। बड़े बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त होगा। इच्छित कार्य समय पर पूर्ण होंगे। इंजीनियर्स को आज काफी मेहनत करना पड़ेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा है।
मीन
आज आप विदेश यात्रा की योजना बना सकते हैं। अपनी रुचि के अनुसार काम करेंगे। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में खराबी आ सकती है। किसी की चुगली न करें। कारोबार में आपका प्रदर्शन बेहतरीन रहेगा। खानपान को सन्तुलित रखें।
