बरेली: लौटी रौनक, 52 दिन बाद खुले मॉल और होटल-रेस्टोरेंट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। 52 दिन से कोरोना महामारी का दंश झेल रहे मॉल और होटल-रेस्टोरेंट सोमवार से खुल गए। कई दिनों से बंद मॉल में पहले दिन रौनक देखते ही बन रही थी। लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की हिदायत के साथ सैनेटाइजर का इस्तेमाल कराते हुए प्रवेश दिया गया। थर्मल स्क्रीनिंग की …

बरेली, अमृत विचार। 52 दिन से कोरोना महामारी का दंश झेल रहे मॉल और होटल-रेस्टोरेंट सोमवार से खुल गए। कई दिनों से बंद मॉल में पहले दिन रौनक देखते ही बन रही थी। लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की हिदायत के साथ सैनेटाइजर का इस्तेमाल कराते हुए प्रवेश दिया गया। थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था दिखी।

वहीं लंबे समय से बंद होटल व रेस्टोरेंट खुले तो अधिकांश में पहला दिन सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने में निकल गया। रेस्टोरेंट का सभी सामान हटाकर सफाई की गई। होटल के कमरों को सैनेटाइज कराया गया गया जो होटल और रेस्टोरेंट पूरी तैयारी के साथ खुले थे। हालांकि, वहां ग्राहक नाममात्र के नजर आए।

लाकडाउन के बाद खुले माल पर खरीददारी कर बाहर आते हुए लोग।

कोरोना की दूसरी लहर की रोकथाम के लिए सरकार ने 30 अप्रैल को लाकडाउन की घोषणा की थी। जून में संक्रमण का दायरा कम हुआ तो सरकार ने बाजार खोलने की छूट दे दी, लेकिन होटल, रेस्टोरेंट और मॉल में ताला लटका था। सोमवार से ये सभी प्रतिष्ठान खोले गए। अयूब खां चौराहे स्थिति विशाल मेगा मार्ट और पीलीभीत रोड स्थित फिनिक्स मॉल में पहले दिन खुलने पर रौनक रही। दोनों ही जगह प्रवेश द्वार पर सैनेटाइजेशन किया जाता रहा। मॉल के अंदर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए डेकोरेशन में बदलाव किया गया। शोरूम के गेट पर कर्मचारी तैनात रहे।

विशाल मेगा मार्ट में खरीदारी करने पहुंचे ग्राहकों से सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराने को बार-बार अनाउंसमेंट किया जाता रहा। वहीं, कोरोना के चलते होटल और होटलों में कर्मचारियों को लुक बदलने के लिए ग्लब्स, चेहरे पर मास्क और सिर पर कैप की व्यवस्था दिखी। होटल, रेस्टोरेंट्स और मॉल में डिजिटल पेमेंट पर ज्यादा जोर दिया गया। पहले दिन खरीदारी को लोगों में उत्साह दिखाई दिया। स्टेशन रोड स्थित कई बड़े होटलों में तो पहला दिन कमरों को सैनिटाइज करने में ही निकल गया। रेस्टारेंट संचालक भी व्यवस्थाएं दुरुस्त करते दिखे।

लाकडाउन के बाद सोमवार को जंक्शन रोड स्थित रेस्टोरेन्ट मे सफाई करते हुए।

बिना मास्क के प्रवेश नहीं
कोरोना संक्रमण को देखते हुए रेस्टोरेंट में सोशल डिस्टेंसिंग के पालन कराने के लिए टेबल को दूर-दूर शिफ्ट किया गया है। जारी गाइडलाइन को लेकर स्टाफ कर्मचारियों को भी बता दिया गया है। बिना मास्क प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सोमवार को पहले दिन ग्राहकों की संख्या नाममात्र रही। विजय चौहान, होटल स्वामी

हालात सुधर रहे, समय और बढ़ाया जाए
यह सरकार का बहुत उचित निर्णय है। रेस्टोरेंट और शापिंग माल को वैसे तो पहले ही इजाजत दे देनी चाहिए थे। कोराबारियों को पिछले साल हुए घाटे की भरपाई करना मुश्किल हो रहा है। संक्रमण की दर कम होने के साथ ही हालात सुधर तेजी से सुधर रहे हैं। इसलिए समयवधि भी बढ़ाई जाए। अजय सक्सेना, कारोबारी

संबंधित समाचार