बाराबंकी: ट्रेन से कटकर अज्ञात युवक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार। थाना जहांगीराबाद क्षेत्र अंतर्गत रेल की पटरी पर एक अधेड़ व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया। शव दो टुकड़ो मिला। इसके चलते मृतक के ट्रेन से कटने की आशंका व्यक्त की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के ग्राम फैजूल्लागंज की …

बाराबंकी, अमृत विचार। थाना जहांगीराबाद क्षेत्र अंतर्गत रेल की पटरी पर एक अधेड़ व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया। शव दो टुकड़ो मिला। इसके चलते मृतक के ट्रेन से कटने की आशंका व्यक्त की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के ग्राम फैजूल्लागंज की तरफ से अयोध्या जाने वाली रेल लाइन पर अधेड़ व्यक्ति का शव पड़ा था। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। फैजूल्लागंज शहर की नगरपालिका परिषद का वार्ड होने से थाने की पुलिस की मुश्किलें बढ़ गयी है। बनवा क्रॉसिंग के पास मिले शव को लोगों ने देखा।

कुछ ही देर में भीड़ जमा हो गई। मृतक के ट्रेन से कटने की संभावना व्यक्त की गई है। हालांकि लोगों ने हत्या और युवक के ट्रेन से गिरने की आशंका व्यक्त की है। मृतक की शिनाख्त कराई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संबंधित समाचार