बरेली: नवादा शेखान में पेंटर ने फांसी लगाकर दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पुताई का काम करने वाले एक युवक ने कमरे में पंखे पर फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह उसका साथी जब काम के लिए उसे बुलाने पहुंचा तो घटना की जानकारी हुई। आसपास के लोगों की सूचना पर बारादरी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे …

बरेली, अमृत विचार। पुताई का काम करने वाले एक युवक ने कमरे में पंखे पर फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह उसका साथी जब काम के लिए उसे बुलाने पहुंचा तो घटना की जानकारी हुई। आसपास के लोगों की सूचना पर बारादरी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

बारादरी थाना क्षेत्र के नवादा शेखान निवासी सुरेश सागर (25) पुत्र भीमसेन सागर माता-पिता की मौत के बाद मकान में अकेले रहते थे। आसपास के लोगों ने बताया कि पांच बहनों की शादी होने के बाद वह अपनी ससुराल में रह रही हैं। युवक के बड़े भाई का दिमागी संतुलन ठीक नहीं है। जिसके चलते वह इधर-उधर भटकता रहता है।

मृतक सुरेश की फाइल फोटो

मंगलवार सुबह सुरेश के साथ पुताई का काम करने वाला वीरेंद्र जब उसे काम के लिए बुलाने को घर पहुंचा तो काफी देर तक दरवाजे पर आवाज देने के बाद भी अंदर से कोई जवाब नहीं आया। उसके बाद उसने दरवाजा खोलकर देखा तो उसका शव कमरे में लगे पंखे पर गमछे के सहारे लटका था। आसपास के लोगों की सूचना पर बारादरी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

सुबह छह बजे घर के बाहर लगाई थी झाडू
सुसाइड की जानकारी होने पर सुबह आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। उन्होंने बताया कि रात 12 बजे तक वह मोहल्ले में ही घूम रहा था। सुबह करीब छह बजे उसने अपने मकान के बाहर झाडू भी लगाई थी। बारादरी इंस्पेक्टर नीरज मलिक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार