बरेली: हाईटेक होंगे प्रत्येक ब्लाक के 10 आंगनबाड़ी केंद्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोरोना काल में अभी भले ही आंगनबाड़ी केंद्र बंद चल रहे हो, लेकिन शासन के निर्देश पर जिले के 150 केंद्रों को हाईटेक बनाने की कवायद शुरू कर दी गई है। इनका मॉडल रूप तैयार किया जा चुका है। दावा है इन केंद्रों पर खेल-खेल में बच्चों को पढ़ाई और ज्ञानवर्धन के …

बरेली, अमृत विचार। कोरोना काल में अभी भले ही आंगनबाड़ी केंद्र बंद चल रहे हो, लेकिन शासन के निर्देश पर जिले के 150 केंद्रों को हाईटेक बनाने की कवायद शुरू कर दी गई है। इनका मॉडल रूप तैयार किया जा चुका है। दावा है इन केंद्रों पर खेल-खेल में बच्चों को पढ़ाई और ज्ञानवर्धन के लिए प्ले स्कूलों की तर्ज पर प्रोजेक्टर, लैपटाप सहित अन्य संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। अफसरों का कहना है विभाग की तरफ से इसको लेकर काम शुरू कर दिया गया है। अगर, बीच में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं आई तो वित्तीय वर्ष के अंत तक चयनित केंद्रों को मॉडल स्वरूप प्रदान किया जाएगा।

विभागीय आंकड़ों की बात करें तो जिले के 15 ब्लाक में 2857 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। यहां करीब पौने दो लाख बच्चे पंजीकृत हैं। शासन से प्रत्येक ब्लॉक के 10 आंगनबाड़ी केंद्र यानी कुल150 केंद्रों को विकसित किया जाना है। जिससे यहां बच्चे शुरू से ही डिजिटल पढ़ाई को लेकर जागरूक हो सकें। हालाकि जिले में कुछ केंद्र प्रधानों की तरफ से इस तरह के मॉडल बनाये जा चुके हैं।

नये स्वरूप में बनाए जाने वाले इन केंद्रों पर विभाग की तरफ से टेबल, कुर्सी, खिलौना, प्रोजेक्टर, लैपटाप सहित डिजिटल पढ़ाई से संबंधित अन्य सभी तरह की सामिग्रियां उपलब्ध कराई जाएंगी। कुल मिलाकर खेल-खेल में बच्चों को ज्यादा से ज्यादा ज्ञानवर्धन हो, इस पर विशेष ध्यान किया जाएगा।

जिला कार्यक्रम अधिकारी डा. आरबी सिंह का कहना है सामान्तया आंगनबाड़ी केंद्रों को बच्चों के पोषाहार प्रदान किए जाने से ही जोड़कर देखा जाता है लेकिन नई पहल से आंगनबाड़ी केंद्रों को प्ले स्कूल के रूप में परिवर्तित करने की कवायद चल रही है। शासन के दिशा निर्देशानुसार फिलहाल प्रत्येक ब्लॉक से 10-10 केंद्रों का चयन किया गया है। प्रयोग सफल रहा तो आगे के चरण में इसकी संख्या बढ़ायी जाएगी।

संबंधित समाचार