सैमी को क्रिकेट वेस्टइंडीज के निदेशक मंडल में किया शामिल , स्वतंत्र गैर सदस्य के रूप में हुए नियुक्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सेंट जोन्स/एंटीगा। दो बार टी20 विश्व कप जीतने वाली वेस्टइंडीज की टीम के सदस्य और पूर्व कप्तान डेरेन सैमी को क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) बोर्ड में स्वतंत्र गैर सदस्य निदेशक नियुक्त किया गया है। सीडब्ल्यूआई बोर्ड की 17 जून को हुई बैठक में यह फैसला किया गया था। वर्ष 2012 और 2016 में खिताबी जीत के …

सेंट जोन्स/एंटीगा। दो बार टी20 विश्व कप जीतने वाली वेस्टइंडीज की टीम के सदस्य और पूर्व कप्तान डेरेन सैमी को क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) बोर्ड में स्वतंत्र गैर सदस्य निदेशक नियुक्त किया गया है। सीडब्ल्यूआई बोर्ड की 17 जून को हुई बैठक में यह फैसला किया गया था।

वर्ष 2012 और 2016 में खिताबी जीत के दौरान वेस्टइंडीज की अगुआई करने वाले सैमी उन तीन स्वतंत्र निदेशकों में शामिल हैं जिनकी नियुक्ति को पिछले गुरुवार को स्वीकृति दी गई। इनका कार्यकाल दो साल का होगा। त्रिनिदाद के अधिवक्ता डेबरा कोर्यात-पेटन और जमैका के सर्जन और विश्वविद्यालय प्रशासक डॉ. अक्षय मानसिंह को दूसरे कार्यकाल के लिए पुन: स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया गया।

सैमी ने सीडब्ल्यूआई की वेबसाइट पर कहा, ‘‘क्रिकेट वेस्टइंडीज निदेशक नियुक्त होना सम्मान की बात है, यह मैदान से बाहर नए तरीके से वेस्टइंडीज क्रिकेट को अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए मेरे पास एक और शानदार मौका है।’’

वेस्टइंडीज की ओर से 38 टेस्ट, 126 एकदिवसीय और 68 टी20 अंतरराष्ट्रीय खेलने वाले 37 साल के सैमी अभी पाकिस्तान सुपर लीग टीम पेशावर जाल्मी के मुख्य कोच हैं। वह कैरेबियाई प्रीमियर लीग में सेंट लूसिया जोक्स के क्रिकेट सलाहकार भी हैं। सैमी सेंट लूसिया के सद्भावना दूत भी हैं।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव