बरेली: कक्षा 1 से आठ तक के बच्चों की नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण में लोगों की परेशानी को देखते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जनपद के 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों को फीस न बढ़ाने का आदेश दिया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि शासन की ओर से कोरोना संक्रमण में लोगों का काम प्रभावित हो गया …

बरेली, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण में लोगों की परेशानी को देखते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जनपद के 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों को फीस न बढ़ाने का आदेश दिया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि शासन की ओर से कोरोना संक्रमण में लोगों का काम प्रभावित हो गया था। इसी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

संक्रमण से निजात पाने को लगे लॉकडाउन में निम्न वर्ग के आदमी के पास खाना भी बड़ी मुश्किल से मिल रहा था। कई लोगों के रोजगार भी चले गए हैं, ऐसें में अब उनके पास बच्चों की फीस जमा करने में मुश्किलें आ रही हैं। अगर स्कूल संचालकों के फीस बढ़ाने पर कोरोना संक्रमण की मार झेल चुके लोगों को दिक्कत होगी। इसी का ध्यान रखते हुए सभी बेसिक स्कूलों में फीस न बढ़ाने के निर्देश दिए हैं और कहा है कि इसका गंभीरता से पालन किया जाए। आदेश का पालन न करने वाले स्कूल संचालको के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार