बरेली: जिला महिला अस्पताल में 500 लीटर क्षमता का बनेगा ऑक्सीजन प्लांट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी से संक्रमितों की हालत गंभीर होने के चलते शासन की ओर से जिला महिला अस्पताल में 500 लीटर ऑक्सीजन प्रति मिनट उत्पादन क्षमता के नए प्लांट का निर्माण किया जाएगा। अस्पताल प्रशासन के अनुसार सिविल एवं विद्युत कार्य पूर्ण होने पर जल्द ही …

बरेली, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी से संक्रमितों की हालत गंभीर होने के चलते शासन की ओर से जिला महिला अस्पताल में 500 लीटर ऑक्सीजन प्रति मिनट उत्पादन क्षमता के नए प्लांट का निर्माण किया जाएगा।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार सिविल एवं विद्युत कार्य पूर्ण होने पर जल्द ही रक्षा अनुसंधान एवं विकास संस्थान (डीआरडीओ) यहां प्लांट स्थापित करेगा। अगस्त के अंत तक प्लांट शुरू होने की उम्मीद है। बुधवार को निजी कंपनी के प्रतिनिधियों की टीम ने अस्पताल का निरीक्षण कर जगह चिन्हित की। जिला महिला अस्पताल में 100बेड आरक्षित हैं। फिलहाल यहां सिलिंडर से ऑक्सीजन की आपूर्ति होती है। जल्द अस्पताल का अपना प्लांट होगा।

प्रमुख चिकित्सा अधीक्षिका डा. अलका शर्मा ने बताया कि ऑक्सीजन प्लांट के लिए टीम ने पुराने एक्सरे विभाग, पुरानी ओटी के पास जगह चिन्हित की है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण होने से अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी नहीं होगी। वहीं, मरीजों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जा सकेगी।

संबंधित समाचार