बरेली: सेमेस्टर की अधूरी परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी
बरेली, अमृत विचार। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने सेमेस्टर पाठ्यक्रमों की अधूरी परीक्षाओं का कार्यक्रम बुधवार को जारी कर दिया है। इसके तहत बीएएमएस, बीएससी नर्सिंग, बीएससी कृषि, एमएससी कृषि, समेत अन्य पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं 5 जुलाई से होंगी। परीक्षाएं पूरी होने के बाद मूल्यांकन होगा और फिर परिणाम जारी कर अगली परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर …
बरेली, अमृत विचार। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने सेमेस्टर पाठ्यक्रमों की अधूरी परीक्षाओं का कार्यक्रम बुधवार को जारी कर दिया है। इसके तहत बीएएमएस, बीएससी नर्सिंग, बीएससी कृषि, एमएससी कृषि, समेत अन्य पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं 5 जुलाई से होंगी। परीक्षाएं पूरी होने के बाद मूल्यांकन होगा और फिर परिणाम जारी कर अगली परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी जाएगी। सबसे अंत में बीएएमएस की परीक्षाएं 26 जुलाई को समाप्त होंगी।
विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाएं मार्च माह में आयोजित हुई थीं। कुछ परीक्षाएं देर से शुरू हुई थीं। कोरोना की दूसरी लहर में शासन ने परीक्षाओं पर रोक लगा दी थी। इसके बाद से कई प्रश्नपत्रों की परीक्षाएं संपन्न नहीं हो सकी थीं। बुधवार को विश्वविद्यालय ने सभी परीक्षाओं कार्यक्रम जारी कर दिया।
परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार के मुताबिक बीएससी कृषि विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं 5 जुलाई से शुरू होकर 15 जुलाई तक सम्पन्न होंगी। बीएससी आनर्स कृषि प्रथम वर्ष की परीक्षाएं 5 जुलाई से प्रारंभ होकर 8 जुलाई को समाप्त होंगी। एमएससी कृषि के एक प्रश्नपत्र की परीक्षा 5 जुलाई को होगी।
बीएससी नर्सिंग भाग प्रथम, द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं 5 जुलाई से 8 जुलाई तक होंगी। इसी तरह से बीडीएस की परीक्षाएं 5 जुलाई से 7 जुलाई तक होंगी। बीएएमएस मुख्य व पूरक परीक्षाएं 5 जुलाई से शुरू होकर 26 जुलाई तक चलेंगी। पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग का भी कार्यक्रम जारी किया गया है। छात्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर एग्जाम स्कीम कॉलम में जाकर कार्यक्रम देख सकते हैं।
