New IT Rules: फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक्शन की तैयारी, शिकायत मिलने के 24 घंटों में होगा बंद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सरकार ने फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स पर बड़ी कार्रवाई करने का फैसला किया है। Facebook, Twitter, Instagram जैसे प्लेटफॉर्म पर बने फर्जी अकाउंट्स को शिकायत के 24 घंटें के अंदर बंद करना होगा। सरकार ने इसके लिए टॉप सोशल मीडिया कंपनियों से कहा है कि उनके प्लेटफॉर्म पर मौजूद जाने-माने लोगों के फर्जी प्रोफाइल पिक्चर …

सरकार ने फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स पर बड़ी कार्रवाई करने का फैसला किया है। Facebook, Twitter, Instagram जैसे प्लेटफॉर्म पर बने फर्जी अकाउंट्स को शिकायत के 24 घंटें के अंदर बंद करना होगा। सरकार ने इसके लिए टॉप सोशल मीडिया कंपनियों से कहा है कि उनके प्लेटफॉर्म पर मौजूद जाने-माने लोगों के फर्जी प्रोफाइल पिक्चर वाले अकाउंट्स या अन्य किसी भी तरह के फर्जी अकाउंट्स को चौबीस घंटे के अंदर बंद करना होगा।

किसी भी यूजर ने या फिर स्वंय यूजर ने अपने फर्जी अकाउंट को अगर रिपोर्ट किया है तो सोशल मीडिया कंपनी को उस अकाउंट के खिलाफ 24 घंटे के अंदर एक्शन लेना होगा। सरकार का यह फैसला नए आईटी नियम (New IT Rules) के लागू होने के साथ आया है। नए नियम के मुताबिक, सोशल मीडिया कंपनी को किसी भी फर्जी अकाउंट की शिकायत मिलने पर तुरंत एक्शन लेने का प्रावधान है।

फर्जी अकाउंट के जरिए उठाते हैं फायदा

उदाहरण के लिए, अगर किसी जाने माने राजनेता, सेलिब्रिटी, क्रिकेटर या फिर अन्य किसी जाने-माने शख्स की तस्वीर का इस्तेमाल करके कोई फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बना है, तो उसकी शिकायत मिलने पर उस अकाउंट को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटाना होगा। कई यूजर जाने-माने शख्स की तस्वीर का इस्तेमाल करने अपने सोशल मीडिया फॉलोअर्स को बढ़ाते हैं और बाद में उसका इस्तेमाल कमाई करने के लिए करते हैं। इस तरह के किसी फर्जी अकाउंट को रिपोर्ट करने का अधिकार यूजर के पास होगा। सोशल मीडिया कंपनी उन फर्जी अकाउंट्स को शिकायत मिलने के एक दिन के अंदर अपने प्लेटफॉर्म से हटाएगी।

Facebook, Instagram, Twitter जैसे प्लेटफॉर्म पर पहले से ही सेलिब्रिटी या फिर नामचीन लोगों के वेरिफाइड अकाउंट का विकल्प भी मिलता है, इसके बावजूद कई यूजर उनसे मिलते-जुलते फर्जी प्रोफाइल क्रिएट करके फॉलोअर्स बढ़ाते हैं। भारत में जिस तरह से पिछले कुछ सालों में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का विस्तार हुआ है, उसे देखते हुए फर्जी अकाउंट्स के जरिए फायदे उठाए जा सकते हैं।

क्या कहता है नया IT Rule?

यही नहीं, फिलहाल कई यूजर्स के बीच वेरिफाइड अकाउंट्स के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होती है, जिसका फायदा भी फर्जी अकाउंट क्रिएट करने वाले उठा रहे हैं या उठा सकते हैं। नए IT Rules में यूजर के पास अपना अकाउंट वेरिफाइ कराने का विकल्प मौजूद है, लेकिन यह फिलहाल उतने व्यापक तौर पर इस्तेमाल नहीं होता है। ऐसे में सोशल मीडिया कंपनी, जिनके पास 50 लाख से ज्यादा यूजर्स हैं, उन्हें फर्जी अकाउंट्स के बारे में शिकायत मिलने पर अकाउंट को 24 घंटे के अंदर प्लेटफॉर्म से हटाना होगा।

संबंधित समाचार