मिर्जापुरः धर्मांतरण पर केशव प्रसाद मौर्या का बड़ा बयान, कहा- ‘यूपी कोई चारागाह नहीं है जो चरते रहेंगे’
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने गुरुवार को सूबे के मिर्जापुर जिले में धर्मांतरण को लेकर कहा, यदि कोई कोई गुमराह करके या विदेशी पैसे का लालच देकर किसी का धर्मांतरण करेगा तो उन पर कठोर करवाई की जाएगी, यूपी कोई चारागाह नहीं है जो चरते रहेंगे। बता दें कि यह …
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने गुरुवार को सूबे के मिर्जापुर जिले में धर्मांतरण को लेकर कहा, यदि कोई कोई गुमराह करके या विदेशी पैसे का लालच देकर किसी का धर्मांतरण करेगा तो उन पर कठोर करवाई की जाएगी, यूपी कोई चारागाह नहीं है जो चरते रहेंगे। बता दें कि यह बात केशव प्रसाद मौर्या ने बृहस्पतिवार को मिर्जापुर जिले के जीआईसी मैदान में आयोजित कार्यक्रम के बाद पत्रकार वर्ता के दौरान कहीं।
जनसंख्या नियंत्रण कानून पर सरकार कर रही है विचार
जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर जब उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, सरकार इस मसले पर पर गंभीरता पूर्वक विचार कर रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि ना तो तुष्टीकरण की राजनीति होगी ना ही किसी के साथ भेदभाव किया जाएगा। यूपी के बंटवारे पर केशव मौर्य ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
वहीं आगामी ब्लॉक प्रमुख व जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा, न घोड़ा दूर है न मैदान। जिसकी सीटें ज्यादा होंगी वही विजेता होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जुड़े सवाल पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि शानदार और जानदार संबंध है। मां विंध्यवासिनी के आशीर्वाद से बहुत अच्छा संबंध है।
516 परियोजनाओं किया का लोकार्पण और शिलान्यास
इससे पहले उपमुख्यमंत्री केशव मौर्या ने जीआईसी स्थित मैदान में मंडल के पीडब्ल्यूडी और सेतु निगम की लगभग 500 करोड़ की 516 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उप मुख्यमंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं व विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक भी की।
मां विंध्यवासिनी दरबार में डिप्टी सीएम ने टेका मत्था
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने मिर्जापुर दौरे के दौरान बृहस्पतिवार को मां विंध्यवासिनी दरबार में मत्था टेका। विधिवत दर्शन पूजन के बाद आरती की। परिसर में मौजूद अन्य विग्रहों के समक्ष भी शीश नवाया। इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
