बरेली: टिक-टॉक पर की दोस्ती फिर लूटी आबरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। टिकटॉक वीडियो पर लाइक व कमेंट कर युवती को पीएसी में तैनात सिपाही ने प्रेमजाल में फंसा लिया। सिपाही ने शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाए। अब आरोपी उससे 15 लाख रुपए की मांग कर रहा है। महिला ने मामले की शिकायत एसएसपी से की है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र निवासी …

बरेली, अमृत विचार। टिकटॉक वीडियो पर लाइक व कमेंट कर युवती को पीएसी में तैनात सिपाही ने प्रेमजाल में फंसा लिया। सिपाही ने शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाए। अब आरोपी उससे 15 लाख रुपए की मांग कर रहा है। महिला ने मामले की शिकायत एसएसपी से की है।

प्रेमनगर थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता ने बताया कि वह लगभग एक साल पहले टिकटॉक पर वीडियो बनाती थी जिसको देख आठवीं वाहिनी पीएसी नकटिया में तैनात सिपाही कमेंट और लाइक कर उन्हें मैसेज भेजने लगा। इस कारण उन दोनों के बीच दोस्ती हो गई। कुछ दिन में दोस्ती प्यार में बदल गई। सिपाही ने युवती को झांसा देते हुए बताया कि वह एक साल बाद उससे शादी कर लेगा। भरोसे में लेकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

इस बीच युवती गर्भवती हुई तो सिपाही ने उसे गर्भपात की गोली खिला दी। आरोप है कि 18 जून को पीड़िता के साथ आरोपी ने संबंध बनाये। शादी की बात पर वह उसके साथ अभद्रता करने लगा। शादी के बदले 15 लाख रुपए की मांग की। विरोध पर धमकी देते हुए कहा कि वह उसकी हत्या करवा देगा। अब सिपाही के परिजनों ने उसकी दूसरी जगह शादी तय कर दी है लेकिन वह उससे ही शादी करना चाहती है। पीड़िता ने मामले की शिकायत एसएसपी से की है।

संबंधित समाचार