बरेली: अप्रैल में पीक तो अब दम तोड़ रही कोरोना की दूसरी लहर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोरोना की दूसरी लहर में लोगों ने आंखों के सामने अपनों को दम तोड़ते देखा। ऑक्सीजन नहीं मिली तो किसी ने बेड न मिलने के चलते इलाज के अभाव में दम तोड़ दिया लेकिन अब हालात सामान्य हो रहे हैं, ऑक्सीजन पर्याप्त है और अस्पतालों में बेड खाली पड़े हैं। बरेली को …

बरेली, अमृत विचार। कोरोना की दूसरी लहर में लोगों ने आंखों के सामने अपनों को दम तोड़ते देखा। ऑक्सीजन नहीं मिली तो किसी ने बेड न मिलने के चलते इलाज के अभाव में दम तोड़ दिया लेकिन अब हालात सामान्य हो रहे हैं, ऑक्सीजन पर्याप्त है और अस्पतालों में बेड खाली पड़े हैं। बरेली को संक्रमण की दृष्टि से टॉप-10 प्रभावित जिलों की सूची के बाहर स्थान मिला है। अप्रैल में कुछ दिनों में तो संक्रमण दर 38 फीसद तक पहुंच गई थी वह अब एक फीसद से भी कम पर आकर ठहर गई है।

अप्रैल में संक्रमितों की संख्या बढ़ने पर जो रिकवरी रेट 70 फीसद पर पहुंच गया था वह अब 95 प्रतिशत पर पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार जिले में गुरुवार तक 10,35,090 लोगों की जांचे की गईं जिसमें से एंटीजन से 5,68,589, आरटीपीसीआर से 4,43,997 जांचे की गई। जिले में अब तक कुल 43,916 लोग संक्रमित पाए गए और 374 लोगों की कोरोना से मौंत हो गई। इस दौरान 36,183 लोगों ने घर पर रहकर ही कोरोना संक्रमण को मात दी है।

विशेषज्ञों ने चेताया है कि लापरवाही से ये खौफनाक मंजर तीसरी लहर में दोबारा देखने को मिल सकता है, इसलिए कोरोना गाइडइलाइन का पालन करे व वैक्सीनेशन अवश्य कराएं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक जिले में गुरुवार को छह नए कोरोना संक्रमित मिले। 5137 से अधिक लोगों की जांच की गई।

संक्रमण दर कम हुई
जिला सर्विलांस अधिकारी डा. रंजन गौतम ने बताया कि कोरोना कर्फ्यू के बाद जिले में रिकवरी रेट भी बढ़ा और संक्रमण दर भी कम हुई। दूसरी लहर में कुछ दिनों संक्रमण दर 38 फीसद तक था, लेकिन अब हालात सामान्य है। लोग एहतियात बरतना न छोड़े, मास्क और दूरी का पालन करते रहें वहीं, अधिक से अधिक संख्या में वैक्सीनेशन कराएं।

संबंधित समाचार