बरेली: 800 कैमरे से शहर की निगरानी की व्यवस्था का आज होगा डेमो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कड़े निर्देश के बाद स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत इंटीग्रेटड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) प्रोजेक्ट पर काम तेजी से चल रहा है। 25 जून को लाइव डेमो में शहर के प्रमुख चौराहों पर लगाए गए कैमरों की जांच की जाएगी। गुरुवार को सीईओ अभिषेक आनंद ने प्रोजेक्ट …

बरेली, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कड़े निर्देश के बाद स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत इंटीग्रेटड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) प्रोजेक्ट पर काम तेजी से चल रहा है। 25 जून को लाइव डेमो में शहर के प्रमुख चौराहों पर लगाए गए कैमरों की जांच की जाएगी। गुरुवार को सीईओ अभिषेक आनंद ने प्रोजेक्ट लगाने वाली हनीवेल कंपनी के अधिकारियों को जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

करीब 170 करोड़ रुपये से तैयार हो रही इस परियोजना में लगभग 150 स्थानों पर 800 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने हैं। इससे शहर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के साथ ही आपराधिक घटनाओं को रोकने में भी काफी आसानी होगी। इस परियोजना से तमाम दूसरे तरह की सुविधाओं का भी लाभ उठाया जा सकेगा।

शुक्रवार को प्रोजेक्ट का लाइव डेमो किया जाएगा। डेमो के लिए शहर के प्रमुख मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सीईओ अभिषेक आनंद बताया कि शुक्रवार को लाइव डेमो से यह पता चल जाएगा कि यह व्यवस्था कितना काम कर रही है। इस कंट्रोल रूम नगर निगम परिसर में निर्माणधीन बहुमंजिला नए भवन में तैयार किया जा रहा है।

संबंधित समाचार