उन्नाव: लापता बच्ची का शव कुँए में मिला, दुष्कर्म के बाद हत्या की पुष्टि, मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। पुरवा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 10 वर्षीय मासूम बच्ची बीते रविवार को अचानक लापता हो गई थी। पांच दिन बाद शुक्रवार की सुबह उसका शव घर से पांच सौ मीटर दूर एक कुएं में पडा मिला। उसकी दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। आरोपी को गिरफ्तार करने गई …

उन्नाव। पुरवा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 10 वर्षीय मासूम बच्ची बीते रविवार को अचानक लापता हो गई थी। पांच दिन बाद शुक्रवार की सुबह उसका शव घर से पांच सौ मीटर दूर एक कुएं में पडा मिला। उसकी दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। आरोपी को गिरफ्तार करने गई स्वाट व पुलिस टीम पर आरोपी ने फायर झोंक दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में युवक घायल हो गया है। जिसे जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया।

पुरवा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बीते रविवार दोपहर करीब तीन बजे एक 10 वर्षीय बच्ची गांव में काली मंदिर के पास बकरी चराने गई थी। देरशाम तक जब घर न लौटी तो परिजनो ने खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। थकहार कर परिजन वापस घर आ गए। रविवार रात करीब 11 बजे उसकी मां ने पुलिस को घटना की सूचना दी थी। बच्ची के लापता होने की सूचना मिलते ही सीओ रघुबीर सिंह, कोतवाल अजय त्रिपाठी, एसआई अरविंद सिंह मौके पर पहुंचकर खोजबीन की थी।

हालांकि पुलिस बच्ची को नहीं खोज सकी। जब कि घर से करीब 100 मीटर दूर स्थित बारातशाला की छत पर उसकी चप्पलें और एक ताला बंद कमरे में उसका छाता भी मिला था। मां की तहरीर पर उसके पूर्व पति, ससुर व एक अन्य के खिलाफ मुकदमा भी पुलिस ने दर्ज किया था। तभी से स्वाट व पुलिस की टीमें बच्ची की तलाश कर रही थीं।

इसके बाद गुरुवार देर रात पुलिस टीम को बच्ची के घर से करीब पांच सौ मीटर दूर स्थित एक कुएं में बच्ची का नग्न शव मिला। सुरागकशी के बाद पुलिस ने आरोपित का भी पता लगा लिया। बच्ची के गांव मे ही अपने नाना के यहां रहता था। जबकि वह अचलगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नीरज गौतम था, जिसने घटना को अंजाम दिया है। गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर नीरज ने फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में आरोपित घायल हो गया। पुलिस ने कुएं से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उसके बाद घायल आरोपित को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया है। आरोपित की निशानदेही पर बच्ची के कपड़े भी बरामद कर लिए गए हैं। स्वाट प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि बच्ची का शव बरामद कर आरोपित को पकड़ लिया गया है।

संबंधित समाचार