योगी सरकार की कैबिनेट बैठक हुई खत्म, इन 12 प्रस्तावों पर लगी मुहर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक खत्म हो गई है। इस कैबिनेट बैठक में कुल 12 प्रस्तावों को पास किया है। धार्मिक स्थलों के विकास के लिए सरकार ने चित्रकूट के विकास का मॉडल तैयार किया है। सरकार ने यूपी बृज तीर्थ विकास परिषद के तर्ज पर चित्रकूट धाम …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक खत्म हो गई है। इस कैबिनेट बैठक में कुल 12 प्रस्तावों को पास किया है। धार्मिक स्थलों के विकास के लिए सरकार ने चित्रकूट के विकास का मॉडल तैयार किया है। सरकार ने यूपी बृज तीर्थ विकास परिषद के तर्ज पर चित्रकूट धाम विकास बोर्ड बनाएगी। जिससे चित्रकूट को एक धार्मिक स्थल के तौर पर विकसित किया जा सके। इस पर कैबिनेट ने मुहर लगा दी है।

कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले:-

1-यूपी नगरपालिका (भवन या भूमि के वार्षिक मूल्य पर कर ) 2021 नियमावली का प्रख्यापन।

2- जेवर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिये भूमि को लीज पर दिये जाने के लिये स्टाम्प शुल्क में छूट।

3- चित्रकूट धाम तीर्थ विकास परिषद विधयक विधानमंडल में रखे जाने के सम्बंध में प्रस्ताव पास।

4- जेवर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिये भूमि क्रय के सम्बंध में प्रस्ताव पास।

5- कोविड में 102 एम्बुलेंस के संचालन के लिये सेवा प्रदाता की शर्तों को छूट दिये जाने के सम्बन्ध में प्रस्ताव पास।

6-SGPGI में एडवांस अपथलेमिक सेंटर व सर्विस ब्लॉक के निर्माण में उच्च विशिष्ट।

7- RML इंस्टिट्यूट के नए भवन में विद्युत के बाह्य संयोजन के सम्बंध में प्रस्ताव पास।

8- SGPGI की विभिन्न योजनाओं के लिये पुनरीक्षित लागत के सबंध में प्रस्ताव पर मुहर।

9- 30 करोड़ पौध रोपण के लिये सभी विभागों को निःशुल्क पौधे दिए जाने के लिये।

10- यूपी लघु उद्योग निगम के कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग का लाभ दिए जाने के लिये।

11- 6600 सरकारी नलकूपों के आधुनिकीकरण के लिये 285.79 करोड़ लागत पर मुहर।

12- बेसिक शिक्षा में मृतक आश्रित की नियुक्ति प्रक्रिया में संशोधन।

संबंधित समाचार