हल्द्वानी: दिवंगत पत्रकार दानिश खान के परिजनों को 5 लाख की सहायता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। हल्द्वानी के वरिष्ठ पत्रकार और श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के दिवंगत नैनीताल जिलाध्यक्ष मोहम्मद दानिश खान के परिजनों को पत्रकार कल्याण कोष से 5 लाख की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया गया है। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश महामंत्री विश्वजीत नेगी ने वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय दानिश खान के आवास पहुंचकर उनकी धर्म …

हल्द्वानी, अमृत विचार। हल्द्वानी के वरिष्ठ पत्रकार और श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के दिवंगत नैनीताल जिलाध्यक्ष मोहम्मद दानिश खान के परिजनों को पत्रकार कल्याण कोष से 5 लाख की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया गया है। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश महामंत्री विश्वजीत नेगी ने वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय दानिश खान के आवास पहुंचकर उनकी धर्म पत्नी और पुत्र को ये चेक सौंपा।

दरअसल बीते वर्ष श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के नैनीताल जिलाध्यक्ष मोहम्मद दानिश खान का असामयिक निधन हो गया था जिसको लेकर यूनियन के महामंत्री विश्वजीत नेगी द्वारा सरकार से पत्रकार कल्याण कोष के जरिए दिवंगत पत्रकार के परिजनों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए विशेष प्रयास किया गया और प्रदेश महामंत्री विश्वजीत नेगी के प्रयासों के बदौलत ही सरकार द्वारा पत्रकार कल्याण कोष से 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वर्गीय दानिश खान के परिजनों को दी गई।

इस दौरान प्रदेश महामंत्री विश्वजीत नेगी ने कहा कि नैनीताल इकाई के कर्मठ और जुझारू दिवंगत जिलाध्यक्ष दानिश खान जी के द्वारा समाज और यूनियन को आगे बढ़ाने के किए गए काम को हमेशा याद रखा जाएगा। गौरतलब है कि श्रमजीवी पत्रकार यूनियन द्वारा प्रतिवर्ष दानिश खान स्मृति पुरस्कार भी घोषित किया गया है। जो कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों को दिया जाता है। इस दौरान जिलाध्यक्ष सर्वेंद्र बिष्ट, महानगर अध्यक्ष योगेश शर्मा, जिला महामंत्री भूपेंद्र रावत, डॉ ए एन तिवारी, हर्ष रावत, भावनाथ पंडित, शेर अफगान, शोएब खान सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।

संबंधित समाचार