बदायूं: सुसाइड नोट लिखकर युवक ने फांसी लगाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार। थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के गांव जहानाबाद निवासी युवक ने सुसाइड नोट लिखकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट घर की अलमारी पर चस्पा किया। उसने अपनी पत्नी व सास को जिम्मेदार ठहराया। सुबह के समय परिजनों को जानकारी हुई। पुलिस को सूचना दी गई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। तहरीर …

बदायूं, अमृत विचार। थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के गांव जहानाबाद निवासी युवक ने सुसाइड नोट लिखकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट घर की अलमारी पर चस्पा किया। उसने अपनी पत्नी व सास को जिम्मेदार ठहराया। सुबह के समय परिजनों को जानकारी हुई। पुलिस को सूचना दी गई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

गांव जहानाबाद निवासी राजेश (22) पुत्र मलखान सिंह घरों पर पीओपी करता था। 25 जून 2020 को मोहल्ला नेकपुर की गली नंबर 7 निवासी प्रियंका पुत्री शेर सिंह से शादी हुई थी। तीन महीने के बाद राजेश व प्रियंका में विवाद होने लगा तो प्रियंका अपने मायके में रहने लगी। ससुराल वालों ने राजेश पर दहेज का मुकदमा दर्ज कराया गया। मामला कोर्ट में विचाराधीन है।

दोनों पक्षों के बीच राजीनामा लिखवाया गया था जिसके अंतर्गत राजेश ने प्रियंका के परिवार को एक लाख रुपये दिए। राजीनामा के अनुसार प्रियंका राजेश के साथ उसके घर पर रहने लगी। गुरुवार को पति-पत्नी बाजार घूमकर आए थे। शादी का एक वर्ष पूरा होने पर खरीदारी भी की थी।

आरोप है कि शाम को लगभग 5 बजे के प्रियंका पक्ष के लोग राजेश के घर पर आए और अभद्रता की। राजेश के साथ मारपीट की और प्रियंका को साथ लेकर चले गए जिससे परेशान राजेश ने एक सुसाइड नोट लिखा और रात में फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह उठने पर परिजनों को जानकारी हुई। पुलिस को सूचना दी।

मौके पर जाकर देखा तो सुसाइड नोट अलमारी पर चिपका मिला जिसमें राजेश ने अपनी पत्नी प्रियंका के साथ उसकी मां पर आरोप लगाया है। एसओ सिविल लाइन संजीव शुक्ला ने बताया तहरीर प्राप्त हुई है जिसमें मृतक की पत्नी व परिजनों के खिलाफ लिखा गया है। जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

मां का कहना मानती है प्रियंका, सही हो या गलत
सुसाइड नोट में राजेश ने लिखा कि बहुत शौक है न अपनी मां के घर पर रहने का और तुम्हारी मां को अपने घर पर रखवाने का बहुत शौक है न। अब अपने घर पर रखते रहना। 25 जून को मेरी शादी की सालगिरह है। प्रियंका पर उसकी मां ने एक चाल चली कि मैं अपनी सालगिरह न मना सकूं।

प्रियंका अपनी मां की बात मानती है सही हो या गलत। जिस दिन प्रियंका को मेरे साथ होना चाहिए। उस दिन प्रियंका अपनी मां के घर चली जाती है। इसलिए मैंने आत्महत्या की है। भगवान तुझको कभी भी माफ नहीं करेगा प्रियंका। यह कदम उठाने को तुमने ही मजबूर किया है।

संबंधित समाचार