हरदोई: नशे में धुत पति पर नाराज पत्नी ने ईट से किया हमला, मौत
हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक बड़ी घटना सामने आए है, जहां नशे में धुत पति ने खाने को दौरान जब पत्नि के ऊपर दाल फेंक दी तो नाराज पत्नी ने पति पर ईंट से हमला कर दिया। जिससे पति की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक यह मामला जिले …
हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक बड़ी घटना सामने आए है, जहां नशे में धुत पति ने खाने को दौरान जब पत्नि के ऊपर दाल फेंक दी तो नाराज पत्नी ने पति पर ईंट से हमला कर दिया। जिससे पति की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक यह मामला जिले के बघौली थाना क्षेत्र के बरवासरसण की है।
जहां बीती शाम नशे में धुत पप्पू जब घर पर खाना खा रहा था उसी दौरान पत्नी से कुछ विवाद हो गया। इस दौरान गुस्से में आकर पप्पू ने पत्नी के मुंह पर दाल फेंक दी। इस बात से पत्नी आग बबूला हो गई और उसने पास पड़ी एक ईंट से पप्पू पर प्रहार कर दिया। जिससे पप्पू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
