बाराबंकी: सपा उम्मीदवार नेहा सिंह ने किया नामांकन, गोप ने कहा- पूरे दम-खम से लड़ा जायेगा जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। समाजवादी पार्टी से जिला पंचायत अध्यक्ष पद की उम्मीदवार नेहा सिंह आनन्द ने पार्टी के जिला अध्यक्ष हाफ़िज़ अयाज़ अहमद की अध्यक्षता में अपने समर्थकों और पार्टी के नेताओं के साथ उत्साह पूर्वक अपना पर्चा भरा। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व प्रदेश महासचिव अरविंद कुमार सिंह गोप ने नेहा सिंह आनन्द …

बाराबंकी। समाजवादी पार्टी से जिला पंचायत अध्यक्ष पद की उम्मीदवार नेहा सिंह आनन्द ने पार्टी के जिला अध्यक्ष हाफ़िज़ अयाज़ अहमद की अध्यक्षता में अपने समर्थकों और पार्टी के नेताओं के साथ उत्साह पूर्वक अपना पर्चा भरा। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व प्रदेश महासचिव अरविंद कुमार सिंह गोप ने नेहा सिंह आनन्द को गुलदस्ता भेंट कर अपना आशीर्वाद प्रदान करते हुऐ मजबूती से चुनाव लड़ने के लिए हौसला अफजाई भी की।

गोप ने कहा कि सपा संघर्ष की कोख से पैदा हुई पार्टी है, हमारा कार्यकर्ता किसी दबाव को बर्दाश्त नहीं करेगा, चुनाव पूरे दम-खम से लड़ा जाएगा। इस मौके पर मुख्य रूप से मौजूद लोगों में पूर्व मंत्री राकेश कुमार वर्मा, पूर्व मंत्री फरीद महफूज़ क़िदवई, विधायक धर्मराज सिंह सुरेश यादव, गौरव रावत, एमएलसी राजेश यादव राजू, पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, राम मगन रावत, राजा रिंकू सिंह, डॉ. कुलदीप सिंह, जीशान असलम, अजय वर्मा बबलू, नसीम कीर्ति, हशमत अली गुड्डू, राम संजीवन रावत, यशवंत यादव और जय सिंह यादव समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार