बाराबंकी: भाजपा को लगा बड़ा झटका, जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद इसराईल अंसारी ने थामा सपा का दामन
बाराबंकी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भरोसा जताते हुए सिरौलीगौसपुर तृतीय से वर्तमान सदस्य जिला पंचायत मोहम्मद इसराइल अंसारी, एवं अनवार अली राईन सैदनपुर, ने आज भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर पूर्व मंत्री राकेश वर्मा एवं एमएलसी राजेश यादव राजू के नेतृत्व में मयूर विहार में एमएलसी के आवास पर समाजवादी पार्टी का …
बाराबंकी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भरोसा जताते हुए सिरौलीगौसपुर तृतीय से वर्तमान सदस्य जिला पंचायत मोहम्मद इसराइल अंसारी, एवं अनवार अली राईन सैदनपुर, ने आज भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर पूर्व मंत्री राकेश वर्मा एवं एमएलसी राजेश यादव राजू के नेतृत्व में मयूर विहार में एमएलसी के आवास पर समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया और कहा मैं समाजवादी हूँ और रहूंगा, भूल वश मैं भटक कर गलत जगह पर पहुंच गया था।
जहां पर पिछड़ो, दलितों, मुसलमानों का सम्मान नहीं है, सिर्फ पूंजीपतियों, व वर्ग विशेष का सम्मान है, सबका साथ अपना विकास का इनका नारा है। शासन सत्ता, का सरकार पूरी तरह दुरुपयोग कर लोकतंत्र का हनन प्रशासन के बल पर किया जा रहा है।इस मौके पर जिलाउपाध्यक्ष हिमांशु यादव, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अखिलेश वर्मा, जिला सचिव ओम चन्द यादव, शिक्षाक सभा के अध्यक्ष अमित यादव, रमेश चन्द्र वर्मा प्रधान, राजेन्द्र वर्मा, आकाश बक्श, आलोक यादव, आदिल लोग मौजूद रहे।
