फतेहपुर: पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर। हुसेनगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने एक दुकान के पास तिराहे से दो अभियुक्तों को अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के ऊपर कानूनी कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है। जानकारी देते हुए जनपद में पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल के कड़े निर्देशन पर …

फतेहपुर। हुसेनगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने एक दुकान के पास तिराहे से दो अभियुक्तों को अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के ऊपर कानूनी कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है।

जानकारी देते हुए जनपद में पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल के कड़े निर्देशन पर अवैध मादक पदार्थ की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत हुसेनगंज थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सातमील तिराहे के एक दुकान के पास से महेश द्विवेदी पुत्र जमुना प्रसाद निवासी पैलानी थाना पैलानी जनपद बांदा वह पीयूष पांडे पुत्र जगदीश पांडेय निवासी पैलानी थाना पैलानी जनपद बांदा के कब्जे के अलग-अलग स्थानों से कुल पांच किलो मादक पदार्थ गांजा बरामद कर कानूनी कार्यवाही की है।

 

संबंधित समाचार