आंवला: एसडीएम का भारत अस्पताल में छापा, सील

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आंवला, अमृत विचार। आंवला के एक निजी अस्पताल में ग्रामीण की शिकायत पर एसडीएम पारुल तरार ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ छापा मारा। एसडीएम ने जब संचालक से रजिस्ट्रेशन समेत अन्य अभिलेख मांगे तो वह बहानेबाजी करने लगा। जांच करने पर एक्सपायरी दवा भी मिलीं। एसडीएम के निर्देश पर टीम ने अस्पताल सील …

आंवला, अमृत विचार। आंवला के एक निजी अस्पताल में ग्रामीण की शिकायत पर एसडीएम पारुल तरार ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ छापा मारा। एसडीएम ने जब संचालक से रजिस्ट्रेशन समेत अन्य अभिलेख मांगे तो वह बहानेबाजी करने लगा। जांच करने पर एक्सपायरी दवा भी मिलीं। एसडीएम के निर्देश पर टीम ने अस्पताल सील कर कार्रवाई की।

क्षेत्र के गांव ढकोरा निवासी शिकायतकर्ता धर्मदास ने बताया कि वह दो माह की गर्भवती पत्नी सोमवती को लेकर न्यू विनायक अस्पताल में गए थे। आरोप है कि गलत ऑपरेशन करने के कारण उनकी पत्नी की हालत दिन प्रतिदिन खराब होती गई। यह देख यहां के डाक्टर ने उनकी पत्नी को रेफर कर अपनी गाड़ी से भेजा लेकिन रास्ते में ही पत्नी की मौत हो गई। उन्हें जो कागज मिले वह न्यू विनायक अस्पताल के न होकर लीलावती अस्पताल के दिए गए।

फर्जीवाड़ा देख उन्होंने एसडीएम से शिकायत की। शिकायत पर एसडीएम आंवला स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ अस्पताल पहुंची परंतु अस्पताल का पुराना नाम हटा दिया गया और वर्तमान में न्यू भारत अस्पताल रख दिया गया है। यहां पर मौजूद डॉक्टर अशोक शर्मा ने बताया कि वह दो दिन पहले ही आए हैं। उन्हें इस मामले में कोई जानकारी नहीं है। छापामार कार्यवाही के दौरान सीएचसी प्रभारी डा. इंतजार हुसैन ने वहां उपस्थित स्टाफ व अभिलेख की जांच की और डिस्पेंसरी को देखा परंतु, अस्पताल का कोई भी रजिस्ट्रेशन नहीं मिला और न ही कोई अभिलेख मौजूद था।

डिस्पेंसरी में एक्सपायरी दवा मिलीं जिसका उपयोग किया जा रहा था। कोई भी डॉक्टर वहां मौजूद नहीं था। अस्पताल में मौजूद स्टाफ कोई भी प्रमाण नहीं दे सका। टीम ने कार्रवाई करते हुए अस्पताल को सील कर दिया गया। रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी गई। इस दौरान डा. राकेश वर्मा और एसडीएम कार्यालय के महबूब आलम मौजूद रहे।

शिकायत पर अस्पताल पर छापामार कार्रवाई की गई है। अस्पताल में कोई भी अभिलेख नहीं मिला है। अस्पताल को सील कर दिया गया है। – पारुल तरार, उप जिलाधिकारी

संबंधित समाचार