कुंदुज प्रांत में सेना और तालिबान बीच छिड़े संघर्ष, पांच हजार परिवारों ने छोड़ा घर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काबुल। अफगानिस्तान में अमेरिका नीत बल की वापसी की समयसीमा समाप्त होने के बाद कुंदुज प्रांत में सेना और तालिबान समूह के बीच छिड़े संघर्ष के प्रभावित 5,000 अफगानी परिवार अपने घरों को छोड़ गये हैं स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक कंधार और बगलान प्रांतों में भी सेना और तालिबान के बीच संघर्ष की खबरें …

काबुल। अफगानिस्तान में अमेरिका नीत बल की वापसी की समयसीमा समाप्त होने के बाद कुंदुज प्रांत में सेना और तालिबान समूह के बीच छिड़े संघर्ष के प्रभावित 5,000 अफगानी परिवार अपने घरों को छोड़ गये हैं स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक कंधार और बगलान प्रांतों में भी सेना और तालिबान के बीच संघर्ष की खबरें मिली है।

अफगानी सेना ने इन प्रांतों को तालिबान के नियंत्रण से मुक्त करा लेने का दावा किया है , लेकिन मध्य बगलान में पुल-ए-खुमरी क्षेत्र के कुछ हिस्सों पर अभी भी तालिबान ने अपना कब्जा कर रखा है। कुंदुज शरणार्थी और प्रत्यावर्तन विभाग के निदेशक गुलाम सखी रसौली के मुताबिक कुंदुज में अपने घरों को छोड़कर गये पांच हजार परिवार काबुल और अन्य प्रांतों में भाग गये हैं।

कुंदुज के एक पत्रकार रहमतुल्ला हमनावा ने मीडिया को बताया कि संघर्ष के बीच उन्हें अपने परिवार को शहर के एक इलाके से दूसरे इलाके में ले जाने के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होंने कहा, “ हम पूरी रात गोलियों और लड़ाई की आवाज सुनते हैं। प्रांत के कुछ हिस्सों और आसपास के इलाकों में सेना और तालिबान आतंकवादियों के बीच संघर्ष छिड़े कम से कम एक सप्ताह हो गया है।

संबंधित समाचार