Euro Cup 2020: इटली ने तोड़ा 82 साल पुराना रिकॉर्ड, ऑस्ट्रिया को हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लंदन। शानदार फॉर्म में चल रही इटली ने ऑस्ट्रिया को 2-1 से पराजित कर यूएफा यूरो कप फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया है। यूरो कप 2020 में ऑस्ट्रिया को हराने के बाद इटली ने एक नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बना दिया। इटली की टीम ने लगातार 31वें मैच में जीत हासिल की है। …

लंदन। शानदार फॉर्म में चल रही इटली ने ऑस्ट्रिया को 2-1 से पराजित कर यूएफा यूरो कप फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया है। यूरो कप 2020 में ऑस्ट्रिया को हराने के बाद इटली ने एक नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बना दिया। इटली की टीम ने लगातार 31वें मैच में जीत हासिल की है। फेडेरिको चिएसा और माटेओ पेसिना के अतिरिक्त समय के गोल ने शनिवार (स्थानीय समय) पर यहां वेम्बले स्टेडियम में चल रहे यूरो कप 2020 के 16वें मैच में इटली को ऑस्ट्रिया पर जीत दिलाई।

यूरो कप में खिताब के प्रबल दावेदार माने जा रहे इटली ने लंदन के वेम्ब्ली स्टेडियम में खेले राउंड 16 के इस मुकाबले में अपने दोनों गोल अतिरिक्त समय में हासिल किये। इटली का क्वार्टरफाइनल में बेल्जियम और पुर्तगाल के बीच मैच के विजेता से दो जुलाई को म्यूनिख में मुकाबला होगा।

ऑस्ट्रिया पर 2-1 की इस जीत के परिणामस्वरूप, इटली ने क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है और टीम अब अपना अगला मैच 2 जुलाई को खेलेगी। ऑस्ट्रिया के खिलाफ मिली जीत के बाद इटली ने 82 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले, रॉबर्टो मैनसिनी की कप्तानी में इटली की टीम ने वेल्स पर 1-0 से मिली जीत के साथ रिकॉर्ड की बराबरी की थी, लेकिन ऑस्ट्रिया के खिलाफ मिली जीत के बाद इटली का राष्ट्रीय रिकॉर्ड टूट गया।

अक्टूबर 1935 और जुलाई 1939 के बीच जब टीम बिना हार के चार साल खेली, उस समय विटोरियो पॉज़ो इटली के कोच थे। उस चरण के दौरान, इटली ने अपना लगातार दूसरा विश्व कप जीता और 1936 के ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक भी जीता। मई 2018 में मैनसिनी के पदभार संभालने के बाद से इटली ने दो मैच गंवाए हैं और आखिरी हार उसी साल सितंबर में एक राष्ट्र लीग मैच में पुर्तगाल के खिलाफ आई थी।

संबंधित समाचार