अयोध्या: व्यापारिक संगठन एक जुलाई को करेंगे मौन पदयात्रा, सड़क चौड़ीकरण व मुआवजा नीति से हैं नाराज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। रामनगरी के दिगंबर अखाड़े में रविवार को अयोध्या के व्यापारियों की बैठक हुई। जिसमें कई निर्णय लिए गए। एक जुलाई से मौन पद यात्रा से आंदोलन का आगाज करने पर सहमति बनीं। नव्य एवं भव्य अयोध्या के लिए फोरलेन/चौड़ीकरण की समस्या को लेकर समस्त व्यापारिक संगठनों की आम बैठक में अयोध्या के विभिन्न बाजार …

अयोध्या। रामनगरी के दिगंबर अखाड़े में रविवार को अयोध्या के व्यापारियों की बैठक हुई। जिसमें कई निर्णय लिए गए। एक जुलाई से मौन पद यात्रा से आंदोलन का आगाज करने पर सहमति बनीं। नव्य एवं भव्य अयोध्या के लिए फोरलेन/चौड़ीकरण की समस्या को लेकर समस्त व्यापारिक संगठनों की आम बैठक में अयोध्या के विभिन्न बाजार के व्यापारियों ने अपनी सहभागिता की। विस्थापन को लेकर चर्चा हुई। कहा गया कि प्रशासन अयोध्या के विकास के क्रम में विभिन्न मार्गो के चौड़ीकरण एवं हनुमानगढ़ी क्षेत्र की दुकानों को हटाने का संकेत दे चुका है।

ऐसे में अयोध्या के व्यापारी को यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा कि उन्हें कहां किस जगह दुकानें दी जाएंगी और जिन लोगों की दुकानें पूर्ण रूप से चली जाएंगी उनको कहां स्थापित किया जाएगा। ऐसी स्थिति में व्यापारिक संगठनों एवं व्यापारी नेताओं की आम राय से यह तय किया गया कि प्रशासन हमारी सहमत से उसी जगह पर जिस के दुकान के पीछे जगह मौजूद है उसके मकान मालिक से स्वयं बात करके पहले एग्रीमेंट करा दे। दुकानों के पीछे हमें कब्जा दिला दे फिर आगे हमारी दुकानों को तोड़ा जाए और जो लोग दुकान नहीं लेना चाहते हैं स्वेच्छा से दुकान छोड़ना चाहते हैं उन्हें कितना मुआवजा दिया जाएगा किस अनुपात में मुआवजा दिया जाएगा उसका क्या मानक होगा यह भी स्पष्ट करें।

साथ ही जिला प्रशासन ने मार्गो की चौड़ाई 13 मीटर और 24 मीटर का मानक तय किया है उसको 13 के बजाय 10 मीटर और 24 मीटर की जगह 18 मीटर कर दे तभी बात बनेगी। सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया कि दिनांक 1 जुलाई 2021 दिन बृहस्पतिवार को राम पैड़ी पर अयोध्या के समस्त व्यापारी एकत्रित होकर टेढ़ी बाजार चौराहे तक मौन यात्रा निकालेंगे। दूसरे व्यापारिक संगठन न्यायालय की शरण में भी जाएगा। इससे अन्यत्र व्यापारियों का एक पैनल बना कर शासन प्रशासन से बात कर के बीच का रास्ता निकालने का प्रयास करता रहेगा।

सके बाद भी अगर प्रशासन नहीं चेता तो हम लोग अनिश्चितकालीन रूप से अयोध्या की समस्त दुकानों की तालाबंदी के लिए मजबूर होंगे। जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। बैठक की अध्यक्षता प्रेम सागर मिश्रा ने एवं संचालन नंद कुमार गुप्ता ने किया । बैठक में विभिन्न बाजारों से सुशील जायसवाल, राधेश्याम गुप्ता, बाल कृष्ण वैश्य, सुफल चंद मौर्य, अचल गुप्ता, पंकज गुप्ता, नंदलाल गुप्ता, सतीश जयसवाल, बृज किशोर गुप्ता, मुन्नू लाल साहू, विपिन राय, रामचंद्र यादव, विनोद श्रीवास्तव, ध्रुव गुप्ता, विजय साहू, रमेश पटवा, मोहम्मद जावेद, राम कुमार साहनी, अजय महेश्वरी आदि शामिल रहे।

संबंधित समाचार