लखीमपुर खीरी: मैलानी-बहराइच के बीच ट्रेन चलने से यात्रियों को राहत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भीरा/लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। मैलानी बहराइच के बीच यात्री ट्रेन चलने से यात्रियों ने राहत की सांस ली। उनमें खुशी का माहौल है। कोरोना संक्रमण के चलते रेलवे द्वारा मैलानी-बहराइच के बीच चलने वाली यात्री ट्रेनों को मई माह से बंद कर दिया था जिसके कारण यहां से तिकोनिया, मिहींपुरवा, नानपारा, बहराइच की ओर जाने …

भीरा/लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। मैलानी बहराइच के बीच यात्री ट्रेन चलने से यात्रियों ने राहत की सांस ली। उनमें खुशी का माहौल है। कोरोना संक्रमण के चलते रेलवे द्वारा मैलानी-बहराइच के बीच चलने वाली यात्री ट्रेनों को मई माह से बंद कर दिया था जिसके कारण यहां से तिकोनिया, मिहींपुरवा, नानपारा, बहराइच की ओर जाने वाली यात्रियों को सड़क मार्ग से यात्रा करनी पड़ती थी।

इसमें समय लगने के साथ डग्गामार वाहनों से यात्रा कर चौगुना किराया देना पड़ रहा था। 25 जून से एक जोड़ी ट्रेन सुबह नौ बजे मैलानी से बहराइच और शाम को भीरा खीरी स्टेशन पर 4 बजे वापसी होकर मैलानी पहुंचने से यात्रियों को काफी राहत मिली है। स्टेशन अधीक्षक आरके सिंह के अनुसार भीरा खीरी से बहराइच के प्रथम दिन 28 टिकटों की बिक्री हुई। वहीं 26 व 27 जून को भी 50 के आसपास यात्रियों ने यात्रा की है। पलिया-मैलानी के 15 किलोमीटर का 30 रुपया किराया होने से इन स्टेशनों के टिकट नहीं बिक सके हैं।

संबंधित समाचार