गाजियाबाद: कारोबारी के घर में घुसकर 4 लोगों को गोली मारी, 3 की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजियाबाद। गाजियाबाद के लोनी के मेन बाजार में बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। डकैती करने के लिए घर में घुसे बदमाशों ने एक ही परिवार के चार सदस्यों को गोली मार दी। इसमें तीन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। घायल को इलाज …

गाजियाबाद। गाजियाबाद के लोनी के मेन बाजार में बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। डकैती करने के लिए घर में घुसे बदमाशों ने एक ही परिवार के चार सदस्यों को गोली मार दी। इसमें तीन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार लोनी के मेन बाजार में रियाज कपड़े वाले के यहां बदमाश डकैती के इरादे से पहुंचे। इस दौरान उन्होंने 70 साल के रईसुद्दीन, उनके 30 के बेटे अजहर और 28 साल के बेटे इमरान की गोली मारकर हत्या कर दी।

इसके अलावा रईसुद्दीन की 65 साल की पत्नी फातिमा को भी गोली मारी। उन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घर से बदमाश क्या ले गए हैं इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है।

संबंधित समाचार