पीलीभीत: नदी में गिरने से बाइक सवार दो युवकों की मौत
जहानाबाद, पीलीभीत, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित होकर देर रात बाइक सवार दो युवक नदी में जा गिरे। दोनों युवक की मौके पर मौत हो गई । सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस दोनों बाइक …
जहानाबाद, पीलीभीत, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित होकर देर रात बाइक सवार दो युवक नदी में जा गिरे। दोनों युवक की मौके पर मौत हो गई । सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस दोनों बाइक सवारों की शिनाख्त करने का भी प्रयास कर रही है।
सुबह किसी राहगीर ने बाइक सहित दो युवकों को नदी में पड़े देखा। उसने ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। देखते ही देखते काफी लोगों की भीड़ जमा हो गई। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक नरेश कश्यप पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए । कड़ी मशक्कत के बाद दोनों युवकों का शव नदी से बाहर निकाला गया। मृतक की जेब से मिली आईडी व फोन नंबरों पर संपर्क किया गया।
नंबर मृतक के भाई पुनीत कुमार का था। उससे पूछने पर पता चला कि उसका भाई विशाल पुत्र सुभाष 23 वर्ष निवासी सत्संग आश्रम शाहदरा दिल्ली अपने दोस्त प्रिंस पुत्र वीरेंद्र 22 वर्ष के साथ हरिद्वार में रह रही अपनी बहन के घर जाने के लिए कहकर निकले थे। मृतकों के फोटो मृतक के भाई पुनीत को दिल्ली भेजे गए।
फोटो देखकर दिल्ली में पुनीत ने अपने भाई विशाल व उसके दोस्त प्रिंस के रूप में शिनाख्त की। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। दोनों ही युवकों की शादी नहीं हुई थी। पुलिस ने क्रेन मंगा कर बाइक को नदी से बाहर निकाला। बाइक निकालते समय पुलिस को मृतक का बैग मिला।
खोलकर देखने पर कपड़ों के साथ शराब के पव्वे, नमकीन के पाउच रखे मिले । पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार ने बताया कि मृतकों के बैग से शराब मिलने से आशंका जाहिर की जा रही है की इन दोनों ने शराब पी रखी होगी। नशे में होने के कारण रात में किसी समय यह गिर गए। जिससे इन की मौत हो गई।
अप्सरा नदी का पुल टूटा होने से भी इनकी बाइक सीधे नदी में चली गई। दोनों युवकों को भी जान गवानी पड़ी। अप्सरा नदी के पुल की साइड की दीवार टूटी है जिससे रोड पर चलने वाले अक्सर हादसों का शिकार होते हैं। फिलहाल मृतकों के परिजन पीलीभीत के लिए रवाना हो गए है शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
