कुशीनगर: जिलाधिकारी एस राजलिंगम किया एयरपोर्ट का निरीक्षण, दिए ये निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुशीनगर। जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने आज सोमवार को कुशीनगर एयरपोर्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ पुलिस अधीक्षक, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, एसडीएम कसया भी उनके साथ मौजूद थे। एयरपोर्ट पहुंचकर उन्होंने जलभराव की समस्या के बारे में पूछा और उसका निरीक्षण भी किया। साथ ही जलभराव की समस्या के समाधान की योजना के बारे में …

कुशीनगर। जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने आज सोमवार को कुशीनगर एयरपोर्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ पुलिस अधीक्षक, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, एसडीएम कसया भी उनके साथ मौजूद थे। एयरपोर्ट पहुंचकर उन्होंने जलभराव की समस्या के बारे में पूछा और उसका निरीक्षण भी किया। साथ ही जलभराव की समस्या के समाधान की योजना के बारे में भी उन्होंने पूछताछ जानकारी। इस संदर्भ में एक बैठक भी आयोजित की गई।

बैठक में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने मैप के माध्यम से जिलाधिकारी को पूरा डिटेल बताया। रास्ते, बारिश के पानी , जल भराव तथा जल निकासी के लिए योजना बनाने के बारे में विस्तृत चर्चा भी हुई। जिलाधिकारी ने इस संदर्भ में ब्लॉकेज तथा अतिक्रमण के बारे में भी जानकारी ली। पानी निकासी के संदर्भ में उन्होंने जल निगम, एयरपोर्ट अथॉरिटी, सिंचाई विभाग के अधिकारियों से सारी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कहा कोई भी समाधान स्थायी होना चाहिए।

संबंधित समाचार