रायबरेली: अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, दिए ये निर्देश
रायबरेली। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अमित मोहन प्रसाद ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। अपर मुख्य सचिव ने पीकू वार्ड के निरीक्षण के दौरान निर्देष दिये कि समस्त बेडो पर वैंटीलेटर, मानीटर, पूरी तरह से संचालित रहे। कोविड-19 संक्रमणित सम्भावित तीसरी लहर से निपटने के लिए समस्त तैयारियां दुरूस्त …
रायबरेली। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अमित मोहन प्रसाद ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। अपर मुख्य सचिव ने पीकू वार्ड के निरीक्षण के दौरान निर्देष दिये कि समस्त बेडो पर वैंटीलेटर, मानीटर, पूरी तरह से संचालित रहे। कोविड-19 संक्रमणित सम्भावित तीसरी लहर से निपटने के लिए समस्त तैयारियां दुरूस्त रखे। उन्होंने सीएमओं को निर्देश दिये कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी है, वहीं कोरोना वैक्सीनेशन टीकाकरण एक सुरक्षा कवच है। जनपद में कोविड-19 टीकाकरण अधिक से अधिक लोगों को लगवाकर शत-प्रतिशत पूरा करे।
अपर मुख्य सचिव ने जिला अस्पताल निरीक्षण के दौरान सेन्टल आक्सीजन सिस्टम की व्यवस्थाओं को देखा कर आक्सीजन सिस्टम की पूरी जानकारी ली। उन्होंने निर्देष दिये कि पीकू वार्ड जो कि मानीटर सहित वैंटीलेटर युक्त है आदि समस्त तकनीकी जानकारी के लिए स्टाफ को भी प्रशिक्षित करते रहें। उन्होंने पैथालाजी लेब के सम्बन्ध में इंचाज व मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. एनके श्रीवास्तव से पूरी जानकारी ली। इसी दौरान उन्होंने प्राईवेट वार्ड का भी निरीक्षण कर भर्ती मरीज सरवर सिद्दीकी से उसके स्वास्थ्य सम्बन्धित कुशलक्षेम पूछा तथा शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
उन्होंने टेलीमेडिसिन के बारे में भी विस्तार से जानकारी लेने पर सीएमएस द्वारा बताया गया कि डॉ. अल्ताफ की देख-रेख में टेलीमेडिसि के माध्यम से मरीजों का इलाज प्रभावी तरीके से किया जा रहा है। उन्होंने निर्देश दिये कि बरसात को देखते हुए संचारी रोग के नियंत्रण व अन्य बीमारियों से निपटने की व्यवस्थाओं को पूरी तरह से दुरूस्त रखने के साथ ही सभी जीवन रक्षक दवाईयों की उपलब्धता को बनाये रखे। उन्होंने स्टाफ के आयुषमान भारत योजना के सम्बन्ध में शंकर भारती से जानकारी ली।
