रायबरेली: अज्ञात वाहन से टकराई अनियंत्रित बाइक, एक की मौत, एक घायल
रायबरेली। खीरों-सेमरी मार्ग पर महिपालपुर नहर पुल से कुछ दूर आगे रविवार को तड़के लगभग 4 बजे एक बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे अज्ञात वाहन से टकरा गयी। इससे एक बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि दूसरा साथी गम्भीर रूप से घायल हो गया! सूचना के मिलने के …
रायबरेली। खीरों-सेमरी मार्ग पर महिपालपुर नहर पुल से कुछ दूर आगे रविवार को तड़के लगभग 4 बजे एक बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे अज्ञात वाहन से टकरा गयी। इससे एक बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि दूसरा साथी गम्भीर रूप से घायल हो गया! सूचना के मिलने के मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल साथी इलाज के लिए सीएचसी खीरों पहुंचाया।
घटना में क्षतिग्रस्त हुई बाइक चोरी की बताई जा रही है। खीरों थाना क्षेत्र के हरीपुर मिरदहा निवासी फैयाज खान ने बताया कि उनके परिवार का राशिद खान (22) रविवार को तड़के लगभग 4 बजे बाइक से सेमरी की ओर जा रहा था। उसके साथ उसका रिश्तेदार उन्नाव जिले के पटे बाजार मौरावां निवासी राशिद खान (20) बाइक पर सवार था। वह दोनों बाइक लेकर खीरों-सेमरी मार्ग पर महिपालपुर नहर पुल से कुछ दूर आगे पहुँचे थे कि तभी बाइक एक गड्ढे में जाने से अनियंत्रित हो गयी और सामने से आ रहे अज्ञात वाहन से टकरा गई। इससे हरीपुर मिरदहा निवासी राशिद की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी,जबकि उसका रिश्तेदार मौरावां निवासी राशिद गम्भीर रूप से घायल हो गया।
ग्रामीणों ने घटना की सूचना 112 पुलिस को दी!पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी खीरों पहुँचाया और परिवारीजनों को सूचना देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर घर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया इस दर्दनाक घटना से मृतक की मां आशियाबेगम, पिता वजीर खान, भाई अतीक, महताब, सोएब, कैफ, बहन सबाना, तबस्सुम, मुन्नी सहित सभी परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन ने बताया कि घायल का सीएचसी खीरों में इलाज कराया जा रहा है। बाइक थाने लाई गई है। घटना की जाँच की जा रही है।
