आज का राशिफल | 29 जून, 2021
मेष आज घर के रखरखाव में कुछ सुधार कर सकते हैं। नया स्टार्टअप करना चाह रहे हैं तो उसकी योजना बनाने के लिए दिन बहुत ही उत्तम है। आपकी सफलता के पीछे एकाग्रता और समर्पण बेहद जरूरी है। दोस्तों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। वृष आज परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। विवाह योग्य लड़कियों …
मेष
आज घर के रखरखाव में कुछ सुधार कर सकते हैं। नया स्टार्टअप करना चाह रहे हैं तो उसकी योजना बनाने के लिए दिन बहुत ही उत्तम है। आपकी सफलता के पीछे एकाग्रता और समर्पण बेहद जरूरी है। दोस्तों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।
वृष
आज परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। विवाह योग्य लड़कियों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। अपनी गुप्त बातें किसी से शेयर न करें। बेहतर कार्यशैली के कारण आपको सफलता मिलेगी। धन संबंधित मामलों के लिए दिन अच्छा है।
मिथुन
आज जरूरी कार्यों से फोकस हट सकता है। आय के मुक़ाबले धन खर्च अधिक होगा। लेकिन इसके बावजूद दिन आनन्द में व्यतीत होगा। अधिकारी आपको ताने मार सकते हैं। सोच-समझकर ही आपको निर्णय लेना चाहिए।
कर्क
आज अधूरे कार्य पुनः लम्बित हो सकते हैं। भोगवादी प्रवृत्ति के कारण अपमान झेलना पड़ सकता है। नई तकनीक का प्रयोग सीख सकते हैं। बड़े भाई-बहनों के स्वास्थ्य की चिंता होगी। मन लगाकर सभी काम करें तो सफलता मिलेगी।
सिंह
आज साझेदारी वाले व्यापार में धन लाभ होगा। घर का वातावरण सकारात्मक रहेगा। राजनैतिक संबंधों का लाभ उठा पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपका पूर्ण नियंत्र रहेगा। मन लगाकर के अपना काम करें।
कन्या
आज खोई हुई वस्तु आपको वापस मिल सकती है। ऑफिस में काम का दबाव काफी ज्यादा हो सकता है। अपना मनोबल सदैव ऊंचा रखें। ऑनलाइन शॉपिंग में आप धन खर्च कर सकते हैं। आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी।
तुला
आज आत्मविश्वास में कमी हो सकती है। परिजनों से अपने मन की बातें शेयर कर तरोताजा महसूस करेंगे। बनते कार्यों में विघ्न आ सकते हैं। गलत प्रवृत्ति के लोगों से आपको दूरी रखनी चाहिये। जरूरी बातों से ध्यान हट सकता है।
वृिश्चक
आज दाम्पत्य सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। छोटी-छोटी गलतियों को लेकर भी गम्भीर रहें। करियर में अस्थिरता रहेगी। आलस्य के कारण आपके काम बाधित हो सकते हैं। कटु भाषा बोलने के कारण लोग आपसे नाराज रहेंगे।
धनु
आज इंजीनियरिंग विद्यार्थियों को जॉब के प्रपोज़ल मिल सकते हैं। सरकारी काम थोड़े प्रयासों से पूर्ण हो जायेंगे। बच्चे शिक्षा और खेलकूद दोनों में ही सन्तुलन बनाकर रखें। नौकरी में बदलाव करने की योजना बना सकते हैं।
मकर
आज परिवार जनों के साथ खुशनुमा समय व्यतीत करेंगे। गले में इन्फेक्शन और बुखार की संभावना हो सकती है। कटु भाषा बोलने के कारण लोग आपसे दूरी बना सकते हैं। किसी से उलझने के बजाय शातिपूर्वक मामलों को हल करें।
कुंभ
आज जीवनसाथी से सलाह लेकर नया काम शुरू करें। ऑफिस में आपके प्रमोशन की चर्चा चल सकती है। प्रेम संबंधों के प्रति संवेदनशील रहेंगे। आप समय का सार्थक प्रयोग अपने लाभ के लिए कर पाएंगे।
मीन
आज बजट बनाकर ही नया काम शुरू करें। आपको कुछ समय आत्मचिन्तन में बिताना चाहिए। सिर में दर्द और भारीपन की समस्या हो सकती है। आज कुछ समय प्रकृति के सानिध्य में बिताएं। रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होगी।
