मीरजापुर: पैदल जा रहे व्यक्ति को टक्कर मार पलटी कार, हादसे में 2 की मौत, 2 घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मीरजापुर। जिले के अदलहट थाना क्षेत्र में मंगलवार को सुबह सड़क दुर्घटना में एक की मौके पर मौत हो गई जबकि एक घायल को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को सुबह अदलहाट थाना क्षेत्र के कौड़िया कलां …

मीरजापुर। जिले के अदलहट थाना क्षेत्र में मंगलवार को सुबह सड़क दुर्घटना में एक की मौके पर मौत हो गई जबकि एक घायल को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को सुबह अदलहाट थाना क्षेत्र के कौड़िया कलां गांव के पास कैलाश चौहान पुत्र मिठाई लाल उम्र 40 वर्ष निवासी कौड़िया कलां पैदल कहीं जा रहे थे कि अनियंत्रित कार ने कैलाश को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक की चपेट में आने से कैलाश की मौके पर मौत हो गई।

वहीं पर पैदल जा रहे कैलाश चौहान को कार टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें कार सवार संतोष पुत्र विजई उम्र 48 वर्ष, श्लोक पुत्र संतोष उम्र 14 वर्ष एवं काजल पुत्री संतोष उम्र 17 वर्ष निवासी घुरहूपुर थाना अदलहाट गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी मिलने पर अदलहाट पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों घायलों को इलाज हेतु अस्पताल भेजा, जहां से ट्रामा सेंटर वाराणसी जाते समय काजल पुत्री संतोष कि रास्ते में मौत हो गई। अदलहाट पुलिस द्वारा दोनों शव को कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई।

संबंधित समाचार