लखनऊ: अब स्कूलों में पढ़ाए जाएंगे यातायात नियमों के पाठ, शासन ने जारी किया निर्देश
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए चलाए जा रहे यातायात जागरुकता अभियान के तरह अब सूबे के सभी स्कूलों में असेंबली के दौरान यातायात नियमों के भी पाठ पढ़ाया जाएगा। यह फैसला उत्तर प्रदेश शासन ने लिया है। इतना ही नहीं यातायात नियमों के प्रति आम जन मानस में जागरुकता लाने …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए चलाए जा रहे यातायात जागरुकता अभियान के तरह अब सूबे के सभी स्कूलों में असेंबली के दौरान यातायात नियमों के भी पाठ पढ़ाया जाएगा। यह फैसला उत्तर प्रदेश शासन ने लिया है। इतना ही नहीं यातायात नियमों के प्रति आम जन मानस में जागरुकता लाने के लिए स्कूल की दीवारों पर यातायात के नियम और सड़क सुरक्षा के नारे भी लिखे जाएंगे।
विद्यालयों में सड़क सुरक्षा एवं यातायात के नियमों की जानकारी के लिए मास्टर ट्रेनर भी रखे जाएंगे। इतना ही दो पहिया वाहन से स्कूल जाने वाले बच्चों को हेलमेट पहनना अनिवार्य होगा। इसके संबंध में उत्तर प्रदेश शासन ने सभी बेसिक शिक्षा और माध्यमिक शिक्षा विद्यालयों को निर्देश जारी कर दिया है। इस संबंध में सभी बीएसए, DIOS, प्रधानाचार्य और परिवहन अधिकारी बैठक करेंगे, जिससे परिवहन अधिकारियों की मदद से प्रदेश के सभी स्कूलों में इस योजना को सुचारु रूप से लागू किया जा सके।
