सपा के इस प्रत्याशी ने छोड़ा मैदान, भाजपा की एक और सीट पक्की

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। बहराइच जिला पंचायत चुनाव में नया मोड़ उस वक्त आ गया है जब कल तक मजबूती के साथ चुनाव लड़ने का दावा करने वाली समाजवादी पार्टी (सपा) की उम्मीदवार नेहा अजीज ने आज मंगलवार को अपना नाम वापस ले लिया, जिससे भाजपा उम्मीदवार मंजू सिंह का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया। मंगलवार को …

बहराइच। बहराइच जिला पंचायत चुनाव में नया मोड़ उस वक्त आ गया है जब कल तक मजबूती के साथ चुनाव लड़ने का दावा करने वाली समाजवादी पार्टी (सपा) की उम्मीदवार नेहा अजीज ने आज मंगलवार को अपना नाम वापस ले लिया, जिससे भाजपा उम्मीदवार मंजू सिंह का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया।

मंगलवार को नाम वापसी होनी थी। जिला पंचायत चुनाव की कमान संभाल रहे सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने मंजू सिंह के पक्ष में दो तिहाई से अधिक सदस्यों का समर्थन जुटाकर जीत सुनिश्चित कर दी। आंतरिक गुटबाजी से पार्टी में कमजोर पड़ रहे समर्थन के चलते हार को निश्चित देख सपा उम्मीदवार नेहा अजीज ने पर्चा वापस ले लिया। इससे भाजपा उम्मीदवार की जीत का रास्ता साफ हो गया। यहां पर भाजपा व सपा प्रत्याशियों ने ही नामांकन कराया थाा। वहीं अब भाजपा के खाते में जिला पंचायत अध्यक्ष 21 सीटे आनी पक्की हो गई हैं अन्य के लिए तीन जुलाई को मतदान होगा।

संबंधित समाचार