त्रिपुरा में कांग्रेस ने की कोविड प्रबंधन पर श्वेत पत्र की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अगरतला। त्रिपुरा में कांग्रेस ने कोरोना वायरस (कोविड-19) का पता लगाने और उपचार में बड़े पैमाने पर कुप्रबंधन का आरोप लगाते हुए इस महामारी के खिलाफ राज्य सरकार की ओर से अब तक किए गए प्रयासों तथा कार्रवाइ को लेकर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की है। कांग्रेस ने स्वास्थ्य विभाग के निदेशक को …

अगरतला। त्रिपुरा में कांग्रेस ने कोरोना वायरस (कोविड-19) का पता लगाने और उपचार में बड़े पैमाने पर कुप्रबंधन का आरोप लगाते हुए इस महामारी के खिलाफ राज्य सरकार की ओर से अब तक किए गए प्रयासों तथा कार्रवाइ को लेकर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की है।

कांग्रेस ने स्वास्थ्य विभाग के निदेशक को ज्ञापन सौंपकर पिछले वर्ष कोरोना संक्रमण, बीमारी, मृत्यु, मृतकाें के नाम और प्रभावित परिवारों को दी गई राहत के बारे में विस्तृत जानकारी देने की मांग की। त्रिपुरा सरकार ने कोरोना पीड़ित प्रत्येक परिवार को 10 लाख रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की है।

राज्य में कोरोना से अब तक 675 लोगों की मौत हुई है, लेकिन अभी तक किसी को भी सहायता राशि प्राप्त नहीं हुई है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है पहले कोरोना मृतकों के परिवारों को कोविड पीड़ितों का विवरण संबंधित जिला मजिस्ट्रेट को पास जमा करने को कहा गया है और इसके बाद जांच होगी।

फिर संबंधित परिवार को सहायता राशि दी जाएगी, जो महज एक दिखावा प्रतीत होता है। कांग्रेस प्रवक्ता तापस डे ने राज्य सरकार पर कोविड संबंधी प्रमाण पत्र जारी करने में छल करने का आरोप लगाया है। भले ही कोविड अस्पताल में मौतें हुईं और शवों को कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार निपटाया गया, लेकिन मृत्यु प्रमाणपत्रों में मृत्यु के कारण का उल्लेख नहीं है।

उन्होंने कहा, “हमने कोरोना की स्थिति से निपटने के लिए प्राप्त कुल केंद्रीय राशि और राज्य सरकार द्वारा किए गए खर्च की जानकारी मांगी है। हमने संक्रमण की सीमा का अध्ययन करने के लिए राज्य की पूरी आबादी के परीक्षण की भी मांग की है।

संबंधित समाचार