हरदोई: रोने की आवाज सुनकर झाड़ी के पास पहुंचे ग्रामीण, नजर देख उड़े होश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। हरदोई जिले थाना बेहटा गोकुल क्षेत्र में शौच के लिए गए लोगों को जब झाड़ी से रोने की आवाज सुनाई दी। रोने की आवाज सुनकर लोग जब झाड़ी के पास गए तो वहा का नजरा देख हर कोई सकते में आ गए। दरसअल झाड़ी में एक नवजात शिशु पड़ा था जो रो रहा था। …

हरदोई। हरदोई जिले थाना बेहटा गोकुल क्षेत्र में शौच के लिए गए लोगों को जब झाड़ी से रोने की आवाज सुनाई दी। रोने की आवाज सुनकर लोग जब झाड़ी के पास गए तो वहा का नजरा देख हर कोई सकते में आ गए। दरसअल झाड़ी में एक नवजात शिशु पड़ा था जो रो रहा था। ग्रामीणों ने जब इईसकी सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन को दी तो वे वहां पहुच कर उस नवबच्चे को चिकित्सालय में भर्ती कराया।

जानकारी के अनुसार थाना बेहटा गोकुल के ग्राम बिहगवा में ग्रामीण मंगलवार की सुबह जब शौच के लिए गए तो वहां उन्हें शिशु के रोने की आवाज सुनाई दी। ग्रामीणों ने जब आसपास झाड़ियों में देखा तो बच्चे की आवाज वहां से आ रही थी। इस पर कई ग्रामीण वहां इकट्ठे हो गए। बच्चे को झाड़ी से बाहर निकलवाया गया। ग्रामीणों ने चाइल्ड हेल्पलाइन पर सूचना दी।

इस पर हेल्पलाइन की टीम मौके पर पहुंची हेल्पलाइन की टीम ने बच्चे को जिला महिला चिकित्सालय के सघन चिकित्सा शिशु कक्ष में भर्ती कराया जहां उसका उपचार चल रहा है। झाड़ी में नवजात शिशु मिलने की खबर आस-पास के गांव में जंगल की आग की तरह फैल गई । आसपास कहीं गांव के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए सभी के मुंह से उस कुमाता के लिए अपशब्द ही निकल रहे थे जिसने बच्चे को झाड़ी में फेंक दिया।

संबंधित समाचार