अयोध्या: नगर कोतवाली में तैनात सिपाही गिरफ्तार, जानें क्या है मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जनपद की शहर पुलिस ने अपने ही महकमे के एक आरक्षी को उस वक्त गिरफ्तार कर लिय़ा उस धोखाधड़ी करने का मामला उजागर  हुआ। दरसअल आगरा निवासीविवेक शर्मा ने दो  वर्ष पूर्व पुलिस विभाग में आरक्षी पद पर भर्ती हुआ था और वर्तमान में  नगर कोतवाली फैजाबाद में में तैनात था। सिपाही की गिरफ्तारी …

अयोध्या। जनपद की शहर पुलिस ने अपने ही महकमे के एक आरक्षी को उस वक्त गिरफ्तार कर लिय़ा उस धोखाधड़ी करने का मामला उजागर  हुआ। दरसअल आगरा निवासीविवेक शर्मा ने दो  वर्ष पूर्व पुलिस विभाग में आरक्षी पद पर भर्ती हुआ था और वर्तमान में  नगर कोतवाली फैजाबाद में में तैनात था। सिपाही की गिरफ्तारी कोतवाली परिसर से ही की गई है। कैंट थाना पुलिस ने गिरफ्तार आरक्षी का चालान कर जेल भेज दिया।

पुलिस विभाग की ओर से वर्ष 2019 में आयोजित पुलिस भर्ती परीक्षा के तहत प्रदेश के आगरा जनपद के बाह तहसील जयपुर थाना क्षेत्र के गांव उधनपुरा निवासी विवेक शर्मा की नियुक्ति पुलिस महकमे में आरक्षी पद पर हुई थी। प्रशिक्षण के बाद वह जनपद के नगर कोतवाली में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहा था। इसी बीच शिकायत आई की नगर कोतवाली में तैनात आरक्षी विवेक शर्मा ने धोखाधड़ी कर पुलिस के आरक्षी का पद हासिल किया है।

मामले की जानकारी के बाद आला अधिकारियों के निर्देश पर प्रकरण की जांच शुरू कराई गई और धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आने के बाद नगर कोतवाली में आरक्षी विवेक शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी कूट रचना सरकारी धन के गबन समेत कई अन्य धाराओं में नामजद मुकदमा पंजीकृत कर प्रकरण की विवेचना कैंट थाना प्रभारी को सौंपी गई। विवेचना अधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य के आधार पर आरक्षी विवेक शर्मा को नगर कोतवाली के पुलिस आरक्षी बैरक से गिरफ्तार कर चालान कर दिया।

जांच में मिली डिग्री भाई की, हेरफेर कर दर्ज किया अपना नाम
वर्ष 2019 में आरक्षी के पद पर नियुक्त विवेक शर्मा की शिकायत के बाद जांच कराई गई तो पता चला कि उसने नौकरी हासिल करने के लिए धोखाधड़ी की है। आवेदन के समय अपने भाई दयाशंकर शर्मा के शैक्षिक अभिलेखों में हेरफेर कर अपना नाम चढ़ाकर पुलिस भर्ती के लिए आवेदन किया। लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा के बाद उसको पुलिस महकमे में आरक्षी पद की नौकरी मिल गई तथा प्रशिक्षण के बाद तैनाती भी दे दी गई। वर्तमान में वह अयोध्या जनपद के नगर कोतवाली में बतौर आरक्षी अपनी सेवा दे रहा था। हालांकि शिकायत के बाद जांच कराई गई तू पूरे मामले का खुलासा हो गया।

सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से बताया गया कि मूल रूप से आगरा जनपद निवासी और वर्तमान में नगर कोतवाली में आरक्षक के पद पर तैनात विवेक शर्मा को विवेचक कैंट थाना पुलिस में धोखाधड़ी कूट रचना और सरकारी धन के गबन तथा साजिश के मामले में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरक्षी पर अपने भाई का शैक्षिक अभिलेख लगाकर फर्जी ढंग से नौकरी हासिल करने का आरोप है। पुलिस ने गिरफ्तार आरक्षी का चालान किया है।

संबंधित समाचार